{"_id":"5b80307f42c792462e3b352f","slug":"vivek-razdan-birthday-special-interesting-facts-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: सचिन के साथ किया था डेब्यू, अब खेल छोड़ बन गए हिंदी कमेंट्री की जान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: सचिन के साथ किया था डेब्यू, अब खेल छोड़ बन गए हिंदी कमेंट्री की जान
Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर और विवेक राजदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि लगन, मेहनत और शिद्दत से किया हुआ कोई काम कभी निराश नहीं करता, लेकिन कई बार इसमें अपवाद भी हो जाता है और उस अपवाद के शिकार हैं, टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के गेंदबाज विवेक राजदान। शनिवार, 25 अगस्त को उनका जन्मदिन है। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातेंः
2 of 6
विवेक राजदान
25 अगस्त 1969 को दिल्ली में जन्मे टीम इंडिया के पूर्व दाएं हाथ के गेंदबाज विवेक राजदान शनिवार को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से आकर वह टीम इंडिया में जगह बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे, लेकिन क्रिकेट की दुनियां में उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जो उनके साथ डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने हासिल किया।
3 of 6
sachin tendulkar
49 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू किया था। मगर आज के समय में सचिन जहां दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक बन गए। वहीं, विवेक को क्रिकेट से मुंह मोड़ना पड़ा। इसको बदकिस्मती कहिए या खुद का भाग्य। डेब्यू के दौरान विवेक की उम्र 20 साल तो सचिन महज 16 साल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विवेक राजदान
साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट व वन-डे दोनों में डेब्यू करने वाले विवेक राजदान का क्रिकेट करियर 3 मैच खेलने के बाद ही खत्म हो गया। इसी साल सीरीज के दूसरे वन-डे में सचिन और विवेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। इस मैच में दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। सचिन शून्य पर आउट हुए तो वहीं, विवेक 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
5 of 6
विवेक राजदान
टीम इंडिया की तरफ से 2 टेस्ट और 3 वन-डे खेलने वाले विवेक उस समय चुनिंदा गेंदबाजों में से एक माने जाते थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बल्लेबाजी में 23 रन और गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। पाकिस्तान के खिलाफ जिन्नाह स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्होंने 79 रन देकर 5 विकेट झटके थे। हालांकि, यह उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।