कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मिर्जापुर के बिसहड़ा गांव पहुंचे। खाट सभा में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो काम अब किया है (भ्रष्ट मंत्रियों की बर्खास्तगी) वह उसे बहुत पहले कर लेना चाहिए था। यह बात उन्होंने तब कही जब एक किसान ने यूपी के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर उनकी राय पूछी।
ANI UP ✔@ANINewsUP
Tyre of cycle is already punctured, yesterday Akhilesh Yadav ji threw the wheel out: Rahul Gandhi
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि यूपी में साइकल पंक्चर हो गई है।
नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं, किसानों के नहीं।
राहुल ने कहा कि मोदी मन की बात करना चाहते हैं, मन की बात सुनना नहीं चाहते।
राहुल गांधी ने कहा कि वह किसानों के कर्ज माफ करवाएंगे।