फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; जानें हर बार कैसी रही वेशभूषा?

Thu, 15 Aug 2024 08:45 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 15 Aug 2024 08:45 AM IST
सार

PM Modi Attire: 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो रहे हैं। इन 76 साल में भारत ने पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। कई उपलब्धियां भारत के नाम दर्ज हुईं। विकास के मामले में भी भारत काफी आगे बढ़ गया। 

विज्ञापन
PM Modi independence day attire and turban news photos in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, आइए इसके बारे में ग्राफिक्स में जानते हैं। 

loader
PM Modi independence day attire and turban news photos in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

साल 2023 यानी आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा था, जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं। उनके इस पगड़ी को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरित किया। राजस्थान में लोग अलग-अलग रंगों के साफा का इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi independence day attire and turban news photos in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। इस बार रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

PM Modi independence day attire and turban news photos in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

विज्ञापन
PM Modi independence day attire and turban news photos in hindi
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA

वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed