पीएम मोदी ने पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'स्मार्ट सिटीज मिशन' प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू, महाराष्ट्र के गवर्नर विद्यासागर राव और सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत
इसके साथ ही 'स्मार्ट सिटी चैलेंज कॉम्पिटिशन' के पहले फेस के लिए सिलेक्ट किए गए 20 शहरों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स शुरू हो गए । इस कॉम्पिटिशन का उद्देश्य सड़कों, जंक्शनों व पार्कों को डिजाइन करने में नागरिकों को शामिल करना है। नागरिकों के सुझाव और उनके द्वारा सुझाए गए डिजाइन उनकी अपनी-अपनी स्मार्ट सिटी द्वारा विधिवत सम्मिलित किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत
इस स्पर्धा के विजेताओं को 10,000 रुपये से 1,00,000 रुपये की रेंज में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट नेट पोर्टल का भी उद्घाटन किया। ये पोर्टल विभिन्न शहरी मिशनों के अंतर्गत आने वाले शहरों को अपने विचारों को साझा करने में सक्षम बनाएगा और विभिन्न मिशनों के कार्यान्वयन के दौरान उत्पन्न मसलों के समाधानों के स्रोत होगा।
स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत
कार्यक्रम में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुईं और सरकार की उपलब्धियों को बताया।
स्मार्ट सिटी योजना की शुरूआत
स्कीम में 48 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट होगा। मोदी के प्रोग्राम का कई राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेताओं ने बीजेपी पर इस कार्यक्रम का ‘अपहरण’ कर लेने का आरोप लगाया और ‘प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने’ को लेकर केंद्र की आलोचना की।