फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पहुंचे पीएम मोदी, साझा कीं दौरे की मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीरें

Thu, 04 Jan 2024 03:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

PHOTOS: लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पहुंचे पीएम मोदी, साझा कीं दौरे की मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
PM Modi arrived amid the natural beauty of Lakshadweep, shared mesmerizing pictures of the visit
PM Modi - फोटो : Social Media
लक्षद्वीप दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति के साथ भी वक्त बिताया। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, यह जगह शांति, खूबसूरती और रोमांच के लिए शानदार है।
PM Modi arrived amid the natural beauty of Lakshadweep, shared mesmerizing pictures of the visit
PM Modi - फोटो : Social Media
बृहस्पतिवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब भी वहां के मनमोहक सौंदर्य और लोगों के अविश्वसनीय आतिथ्य से अभिभूत महसूस कर रहा हूं। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा, लक्षद्वीप की शांति मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। 
PM Modi arrived amid the natural beauty of Lakshadweep, shared mesmerizing pictures of the visit
PM Modi - फोटो : Social Media
इसके साथ ही स्नॉर्कलिंग (एक तरह की गोताखोरी) की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि जो लोग साहसी और रोमांचक अनुभव चाहते हैं उनके लिए लक्षद्वीप उनकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए। यह बेहद रोमांचक अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi arrived amid the natural beauty of Lakshadweep, shared mesmerizing pictures of the visit
PM Modi - फोटो : Social Media
उन्होंने बताया कि सफेद रेत के समुद्र तटों पर सुबह की सैर की और शुद्ध हवा में प्रकृति का आनंद लिया और एकांत का अनुभव अद्वितीय था।
विज्ञापन
PM Modi arrived amid the natural beauty of Lakshadweep, shared mesmerizing pictures of the visit
PM Modi - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता ने उनके अंदर ऊर्जा भर दी है। अब वह 140 करोड़ भारतवासियों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उनमें वह एक तस्वीर में समुद्र किनारे कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में खड़े हैं, जिसमें दूर तक समुद्र और आसमान क्षितिज पर मिलते हुए दिखते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं है। यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed