भारत में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। दिल्ली पहुंचने के बाद बाइडन सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इससे पहले ब्रिटेन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया कि आज के विश्व नेताओं से मिलने से पहले मैं कल के विश्व नेताओं से मिलता रहा हूं। भारत में ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों और कर्मचारियों से मिलना शानदार रहा, जो यूके और भारत दोनों के बीच मौजूद जीवंत पुल का प्रतिबिंब है।
2 of 9
Joe Biden, PM Modi
- फोटो : ANI
एयरपोर्ट से सीधे पीएम मोदी से मिलने पहुंचे बाइडन
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडन के नई दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद हुई।
3 of 9
Joe Biden, PM Modi
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने पूरे उत्साह के साथ किया स्वागत
पीएम मोदी ने पूरे उत्साह के साथ बाइडन का स्वागत किया। बैठक के दौरान दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
4 of 9
Joe Biden, PM Modi
- फोटो : ANI
बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं की वार्ता में व्यापक मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे। बैठक में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।
5 of 9
Joe Biden, PM Modi
- फोटो : ANI
बाइडन की पहली भारत यात्रा
अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बाइडन की यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले भारत का दौरा करने वाले आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे, जो वह फरवरी 2020 में भारत आए थे।