{"_id":"685a3ef514006617850b198c","slug":"operation-sindhu-326-indian-citizens-returned-from-israel-mea-said-safety-of-indians-abroad-is-our-priority-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Operation Sindhu: इस्राइल से लौटे 594 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindhu: इस्राइल से लौटे 594 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Tue, 24 Jun 2025 02:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:09 PM IST
सार
इस्राइल-ईरान संघर्ष के दौरान दोनों देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। पहले ईरान से भारतीयों को लाया गया। अब इस्राइल से भारतीय वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल से लौटे भारतीय।
- फोटो : ANI
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंधू के तहत भारतीय नागरिकों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को इस्राइल से 549 भारतीय नागरिकों को लेकर वायुसेना के तीन विमान नई दिल्ली पहुंचे। पहले विमान में 161, दूसरे विमान में 165 और तीसरे विमान में 268 भारतीय नागरिक लाए गए। भारतीय नागरिकों का एयरपोर्ट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पाबित्रा मार्गेरीटा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने स्वागत किया। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
इस्राइल से भारतीयों को लेकर आया वायुसेना का विमान।
- फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन सिंधु का इस्राइल चरण 23 जून 2025 को शुरू हुआ। इसमें जॉर्डन से 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था स्वदेश लाया गया। इसके बाद वायुसेना का सी-17 विमान इस्राइल से 165 यात्रियों को वापस लेकर आया। वहीं मंगलवार दोपहर को तीसरा विमान 268 नागरिकों को लेकर भारत आया। इससे पहले मशहद से नई दिल्ली पहुंचे एक विशेष विमान से 292 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला गया। अब तक 2295 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स
#WATCH | Delhi | 268 Indian nationals return in the third flight from Israel as part of #OperationSindhu
— ANI (@ANI) June 24, 2025
The IAF C-17 flight from Sharm-El-Sheikh, Egypt landed in Delhi at 1100 hrs today 594 Indians have returned so far from Israel as part of #OperationSindhu pic.twitter.com/cFsU5rcZeF
ये भी पढ़ें: ईरान-इस्राइल तनाव के बीच ठप हुईं वैश्विक हवाई उड़ानें, रद्द करनी पड़ीं 750 से ज्यादा फ्लाइट्स
भारत आए इस्राइली नागरिकों का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा।
- फोटो : ANI
भारतीय नागरिकों ने जताई खुशी
इस्राइल से लौटे बुजुर्ग दंपती त्रियंबक कोली ने कहा कि मुझे इस्राइल में डेढ़ महीना हो गया था। वहां अचानक स्थिति बिगड़ गई। हम दिन के किसी भी समय विस्फोटों की आवाज सुन सकते थे। हम डर गए थे। अब हम वापस आ गए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं। हम अपने बेटे के नवजात शिशु से मिलने वहां गए थे। वे इस्राइल में ही रहेंगे। वे वापस नहीं आएंगे। हम वापस आ गए हैं। स्थिति अभी भी बिगड़ रही है। उनकी पत्नी कहती हैं कि हमने आसमान में बम (मिसाइल) देखे। उनमें से छह हमारे सिर के ऊपर से गुजरे। जब हमने यह देखा तो हम छिप गए थे। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं।

विमान में सवार भारतीय।
- फोटो : ANI
सरकार का धन्यवाद
एक भारतीय ने कहा कि हमें वापस घर लाने के लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं। हमें भारतीय दूतावास से बहुत मदद मिली। मैं भारत सरकार और भारतीय वायु सेना का आभारी हूं। भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने निकासी प्रक्रिया के दौरान हमारी बहुत मदद की। जब हम इस्राइल में अपने घर से निकले, तब भी हमें सायरन बजते हुए सुनाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें: 'मेरी बीबी से बात कराओ', जानिए ट्रंप ने कैसे कराया ईरान-इस्राइल में संघर्ष विराम

इस्राइल से लौटे भारतीयों के साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन।
- फोटो : ANI
वायु सेना ने यह कहा
ऑपरेशन सिंधु को लेकर भारतीय वायुसेना ने कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के जवाब में भारतीय वायुसेना के सी-17 विमानों ने भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्र से मिशन शुरू किया। भारतीय वायुसेना जरूरत के समय देश और दुनिया भर में सहायता प्रदान करने के लिए पहले उत्तरदाताओं के रूप में प्रतिबद्ध है।