देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली। उनका निधन किन कारणों से हुआ है, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। झुनझुनवाला 62 साल के थे। झुनझुनवाला ने हाल ही में अकासा एयरलाइन की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं झुनझुनवाला के परिवार में कौन-कौन है? उनके बच्चे क्या करते हैं? माता-पिता क्या करते थे?
2 of 8
राकेश झुनझुनवाला का निधन
- फोटो : PTI
पिता थे इनकम टैक्स ऑफिसर
राकेश झुनझुनवाला का जन्म पांच जुलाई 1960 को हैदराबाद में हुआ था। पिता राधेश्यामजी झुनझुनवाला एक इनकम टैक्स अफसर थे। राजस्थानी परिवार में जन्मे राकेश की मां का नाम उर्मिला झुनझुनवाला था।
1985 में झुनझुनवाला जब कॉलेज में पढ़ रहे थे तभी से शेयर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया था। 22 फरवरी 1987 को उनकी शादी रेखा झुनझुनवाला से हुई। दोनों की एक बेटी और दो जुड़वा बेटे हैं। बेटी निष्ठा का जन्म शादी के 17 साल बाद 30 जून 2004 को हुआ था। 2009 में राकेश और रेखा के जुड़वा बेटों आर्यमन और आर्यवीर का जन्म हुआ।
3 of 8
बच्चों के साथ राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे के लिए पत्नी ने लिया आईवीएफ का सहारा
शादी के बाद कई वर्षों तक राकेश और रेखा को संतान नहीं हुई। बच्चे की चाहत में दोनों ने आईवीएफ का भी सहारा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दो नहीं बल्कि छह बार रेखा ने आईवीएफ के जरिये बच्चे की कोशिश की। तब जाकर उनकी बेटी नताशा का जन्म हुआ।
4 of 8
पत्नी के साथ राकेश झुनझुनवाला
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के नाम पर शुरू की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म
2003 में राकेश झुनझुनवाला ने अपनी खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म RARE इंटरप्राइसेस शुरू की। ये फर्म राकेश और उनकी पत्नी रेखा के नाम पर बनी है। RA यानी राकेश और RE यानी रेखा झुनझुनवाला। रेखा झुनझुनवाला भी एक स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी। रेखा का भी अपने पति की तरह ही कई कंपनियों में स्टेक है। हाल ही में शुरू हुई विमानन कंपनी अकासा में भी राकेश की पत्नी रेखा सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं। राकेश और रेखा की अकासा में कुल हिस्सेदारी 45.97 फीसदी है।
5 of 8
छह अक्तूबर को राकेश झुनझुनवाला ने पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई सीए, दो बहनें भी हैं
राकेश झुनझुनवाला के बड़े भाई राजेश चार्टेड अकाउंटेंट हैं। इसके अलावा राकेश झुनझुनवाला की दो बहनें भी हैं। बहनों के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ खास जानकारी नहीं है।