#सपा के 'सुप्रीमो' बने अखिलेश प्रत्याशियों पर जल्द ही लेंगे बड़े फैसले
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के 'सुप्रीमो' बने अखिलेश प्रत्याशियों पर जल्द ही लेंगे बड़े फैसले
समाजवादी पार्टी में एक पखवाड़े से चली आ रही उहापोह अखिलेश यादव को ‘साइकिल’ सिम्बल मिलने के साथ ही खत्म हो गई। अखिलेश अब पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। उनकी चुनावी रणनीति पर अब युद्ध स्तर पर अमल होगा। चुनावी लिहाज से वे जल्द ही कई बड़े फैसले लेंगे।
नोटबंदी के दौरान सहकारी बैंकों के घोटाले से अनजान है RBI
आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद सहकारी बैंकों में बड़े पैमाने पर लेनदेन में अनियमितता, धांधली और घोटाले का मामला सुर्खियों में था। लेकिन अब नई बात सामने आई है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को इसकी जानकारी ही नहीं है।
श्रीलंका में चीनी निवेश पर अपने पक्ष पर दोबारा विचार करे भारत: चीनी मीडिया
चीनी मीडिया ने सोमवार को कहा कि भारत को श्रीलंका में चीनी निवेश पर अपने पक्ष पर दोबारा विचार करना चाहिए और उसे ईर्ष्या भावना के बजाय इस द्वीप राष्ट्र में बंदरगाह के विकास में शामिल होना चाहिए। दक्षिण श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह को चीन को सौंपे जाने के श्रीलंका के फैसले के संदर्भ में ग्लोबल टाइम्स में एक लेख में कहा गया कि यह समझा जा सकता है कि कुछ एशियाई देशों के लिए सहयोग को छोड़ दिया गया है।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर से दी भारत को धमकी
पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकतों में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। अक्सर बेबुनियाद तरीके से धमकियां देते रहने वाले ख्वाजा ने एक बार फिर से सोमवार को भारत को धमकी दे डाली है।