प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विश्व के उन प्रमुख नेताओं में शुमार हो गए जिनके मोम के पुतले मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाए गए हैं। संग्रहालय में लगाए जाने से पहले मोदी अपने 7, रेसकोर्स रोड स्थित आवास पर अपने मोम के पुतले से रूबरू हुए।
लंगन के संग्रहालय में लगाई जाएगी मूर्ति
2 of 8
मैडम तुसाद संग्रहालय में मोदी की मूर्ती
- फोटो : PTI
मोदी का यह पुतला अब लंदन स्थित मैडम तुसाद के मुख्यालय पहुंचेगा जहां 28 अप्रैल को इसे आम लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा। इस मोम के पुतले में मोदी अपने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते की मुद्रा में हैं और उन्होंने कुर्ता पायजामा और क्रीम कलर का जैकेट पहना हुआ है।
कलाकारों की ब्रम्हा से की तुलना
3 of 8
मोम के मोदी के देखते प्रधानमंत्री
- फोटो : PTI
मैडम तुसाद द्वारा पोस्ट किए एक वीडियों में मोदी कह रहे हैं, ‘मैं क्या कह सकता हूं? जहां तक कला की बात है तो मैडम तुसाद की टीम अपना काम करने में असाधारण है। सामान्य रूप से जो काम भगवान ब्रह्मा करते हैं वही काम कलाकार कर रहे हैं। आज, अपनी जनता का प्रधान सेवक होने के नाते मुझे अपने मोम के पुतले से मिलने का अवसर मिला।’
डेढ़ लाख पौंड की लागत आई
4 of 8
अपने ही पुतले में रंग भरते मोदी
- फोटो : PTI
मोदी के मोम के चार पुतले बनाने में विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालय के कलाकारों की टीम को चार महीने लगे और इसमें डेढ़ लाख पौंड की लागत आई। जिस वीडियो में प्रधानमंत्री को अपने मोम के पुतले को नजदीक से देखता हुआ प्रदर्शित किया गया है उसकी रिकॉर्डिंग तब की गई जब यह उन्हें दिखाने लाया गया था।
माप लेने पहुंची थी संग्रहालय की टीम
5 of 8
मोदी की माप लेती तुसाद संग्रहालय के कर्मचारी
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही मैडम तुसाद संग्रहालय की ओर से कलाकारों की एक टीम आई थी और नरेंद्र मोदी का माप लेकर गई थी।