फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन के वो भूले-बिसरे एंकर, जो कभी करते थे लोगों के दिलों पर राज

Sat, 17 Aug 2019 07:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Most popular News Anchors of Doordarshan who mesmerized entire India
दूरदर्शन के भूले-बिसरे एंकर - फोटो : Social media

15 सितंबर 1959, ये वो तारीख है जब भारत में एक नये युग की शुरुआत हुई थी। दूरदर्शन की शुरुआत। तब यह चैनल एक परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया था और पांच मिनट का एक न्यूज बुलेटिन प्रसारित किया गया था। प्रतिमा पुरी को दूरदर्शन या यूं कहें कि भारत की पहली न्यूज एंकर के तौर पर जाना जाता है। तब से लेकर अब तक दूरदर्शन ने सैकड़ों न्यूज एंकरों को देखा। उन्हीं में से एक थीं नीलम शर्मा, जिनका आज निधन हो गया। अपने 20 साल के दूरदर्शन के करियर में उन्होंने कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए हैं, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आइए जानते हैं दूरदर्शन के कुछ ऐसे ही न्यूज एंकरों के बारे में, जो कभी लोगों के दिलों पर राज करते थे, लेकिन अब शायद लोग इन्हें भूल चुके हैं।  

Most popular News Anchors of Doordarshan who mesmerized entire India
सलमा सुल्तान - फोटो : Social media

दूरदर्शन के भूले-बिसरे एंकरों में सलमा सुल्तान का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने 1967 से लेकर 1997 तक, 30 सालों तक दूरदर्शन में एंकर के तौर पर काम किया। वह पहली ऐसी एंकर थीं, जिन्होंने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की खबर दूरदर्शन पर दी थी। 

Most popular News Anchors of Doordarshan who mesmerized entire India
गीतांजलि अय्यर - फोटो : Social media

ये हैं गीतांजलि अय्यर, जो अपने अनोखे हेयरस्टाइल को लेकर मशहूर थीं। उन्होंने 1971 में अंग्रेजी न्यूज एंकर के तौर पर दूरदर्शन ज्वाइन किया था। अपने 30 साल के करियर में उन्हें चार बार 'बेस्ट एंकर' से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most popular News Anchors of Doordarshan who mesmerized entire India
नीति रविंद्रन - फोटो : Social media

1980 और 1990 के दशक के दौरान दूरदर्शन पर जिस एंकर की आवाज का जादू चलता था, वो नीति रविंद्रन थीं। वह दूरदर्शन की एक बेहतरीन एंकर थीं। साल 1997 में मदर टेरेसा की मौत की खबर दूरदर्शन पर उन्होंने ही दी थी। 

विज्ञापन
Most popular News Anchors of Doordarshan who mesmerized entire India
शम्मी नारंग - फोटो : Social media

ये हैं शम्मी नारंग। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह दूरदर्शन में एक लाख उम्मीदवारों में से चुने गए थे और 1970-80 के दशक के दौरान वह दूरदर्शन का एक प्रसिद्ध चेहरा हुआ करते थे। आज भी वह एक लोकप्रिय और सफल वॉयस आर्टिस्ट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव, मुंबई मेट्रो, बैंगलोर मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो रेल और जयपुर मेट्रो में जिसकी आवाज सुनाई देती है, वह शम्मी नारंग ही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed