फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Update : तीन दिन पहले मानसून की दस्तक, जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम और आपके राज्य में कब होगी बारिश?

Mon, 30 May 2022 07:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 30 May 2022 07:07 PM IST
सार

इस बार देश में मानसून ने तय समय से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। 29 मई को ये केरल पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिन केरल में जमकर बारिश होगी। 

विज्ञापन
Monsoon Update IMD Rainfall Prediction in These Areas Monsoon Kab Aayega Weather News in Hindi
केरल में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला
इस बार देश में मानसून ने तय समय से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। 29 मई को ये केरल पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिन केरल में जमकर बारिश होगी। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत दक्षिण के कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।


मानसून के तीन दिन पहले आने के बाद अब हर कोई अपने प्रदेश के मौसम की जानकारी हासिल करना चाहता है। आइए हम बताते हैं कि मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से आपके यहां कब मानसून दस्तक देगा?
 
Monsoon Update IMD Rainfall Prediction in These Areas Monsoon Kab Aayega Weather News in Hindi
देश में मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारत में क्या स्थिति होगी?
केरल में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. केपी पांडेय के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी में खूब बारिश होगी। लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

31 मई और एक जून को मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ इलाकों पर भी गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। देश के किसी भी हिस्से में अगले पांच दिन तक हीट वेब आने का अनुमान नहीं है। मतलब पूरे देश में लोगों को इस बीच गर्मी से निजात मिली रहेगी। 
 
Monsoon Update IMD Rainfall Prediction in These Areas Monsoon Kab Aayega Weather News in Hindi
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : Social media
तारीख राज्य/क्षेत्र
01 जून लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु
03 जून कर्नाटक, असम, मेघालय
04-07 जून महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम
08-15 जून छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
16-20 जून पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
21-25 जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर
26-30 जून पंजाब, हरियाणा 
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Update IMD Rainfall Prediction in These Areas Monsoon Kab Aayega Weather News in Hindi
दिल्ली तेज आंधी और बारिश से जीवन अस्त व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
एक जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, एक से तीन जून तक अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़, गोवा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
Monsoon Update IMD Rainfall Prediction in These Areas Monsoon Kab Aayega Weather News in Hindi
सोमवार को जमकर बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली एनसीआर में आज हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने करवट ली और गरज के साथ करीब आधा घंटा बारिश हुई। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन बारिश के साथ आई आंधी ने भारी नुकसान किया। उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। चार बजते ही दिल्ली एनसीआर में एकाएक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी नुकसान किया है। पेड़ गिरने से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह की कार क्षतिग्रस्त हो गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली में आठ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद और देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed