फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Countries With No Airports: दुनिया के इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 30 May 2022 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
these countries have no airport in the World Know Reason Behind It News in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट - फोटो : Pixabay

Countries With No Airports: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं जबकि कुछ ऐसे देश हैं जो दूसरी वजहों से जान जाते हैं। वर्तमान समय में दुनिया के अधिकतर देश एडवांस एयर सिस्टम से लैस हैं। जहां पर यात्रा से लेकर सामान तक को ढोने के लिए जहाज का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। 



एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के पांच ऐसे देश हैं जहां पर एयरपोर्ट नहीं है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि जब इन देशों में एक भी एयरपोर्ट नहीं है तो लोग इन देशों तक कैसे जाते होंगे और यहां के लोग दूसरे देशों तक कैसे पहुंचते होंगे। तो आइए आपको हम इनके बारे में विस्तार से बताते हैं...

these countries have no airport in the World Know Reason Behind It News in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट - फोटो : Pixabay

वैटिकन सिटी 

दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी है जिसका क्षेत्रफल सिर्फ एक सौ नौ एकड़ है। यह देश ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है। यहीं पर इस संप्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप रहते हैं। यहां पर कोई ऐयरपोर्ट नहीं है। दरअसल यह देश बहुत छोटा है जिसकी वजह से यहां एयरपोर्ट नहीं बनाया जा सकता है। यहां पर सबसे नजदीकी एयरपोर्ट रोम में है। 

these countries have no airport in the World Know Reason Behind It News in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट - फोटो : Pixabay

सैन मैरिनो

इस यूरोपीय देश को यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है। यह भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल है। यहां पर भी फिलहाल कोई एयरपोर्ट नहीं है। हालांकि इस देश में एक हेलीपोर्ट और एक छोटा सा एयरफील्ड है। इटली में यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these countries have no airport in the World Know Reason Behind It News in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट - फोटो : Pixabay

लिकटेंस्टीन 

ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच में लिकटेंस्टीन मौजूद है। यह देश सिर्फ 160 वर्ग किलोमीटर में स्थित है जहां पर अधिकतर लोग जर्मन भाषा बोलते हैं। दुनिया में लिस्टेंस्टीन को एक प्राचीन देश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे प्रमाण मिले हैं कि यहां पर पाषाण युग से लोग रहते हैं। इस देश में भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां से स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा सबसे नजदीक है। 

विज्ञापन
these countries have no airport in the World Know Reason Behind It News in Hindi
इन देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट - फोटो : Pixabay

अंडोरा

यह देश यूरोप का छठा सबसे छोटा और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश हैं। करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की जनसंख्या 85,000 के करीब है। यहां भी कोई एयरपोर्ट नहीं हैं, लेकिन इनके पास तीन प्राइवेट हैलीपैड जरूर हैं। यहां से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट 12 किमी दूर स्पेन में मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed