फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में कई सड़क हादसे: कहीं निकली मासूमों की चीख, तो कहीं जिंदगियां खत्म

Tue, 10 Apr 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
three major road accidents within tweenty four hours claims more than fifty lives

अप्रैल के दूसरे हफ्ते का पहला दिन हादसों के नाम रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई दुर्घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पहला हादसे की खबर हिमाचल प्रदेश से आई, जहां बच्चों से भीर स्कूल बस खाई में गिर गई। दूसरा हादसा आगरा में हुआ, जहां जीप और डंपर की भिड़ंत में हो गई। वहीं तीसरा हादसा मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे-सतारा हाइवे पर हुआ।

three major road accidents within tweenty four hours claims more than fifty lives

पहला हादसा कांगड़ा में हुआ, जिसमें छात्रों से भरी स्कूल बस 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत 27 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 4 से 12 साल की उम्र के बीच के 23 बच्चों की मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि अधिकतर की मौके पर ही जान चली गई।

three major road accidents within tweenty four hours claims more than fifty lives

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संपर्क मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चलते यह हादसा हुआ। दरअसल, 34 बच्चों और दो शिक्षकों को लेकर चालक अभी तीन किमी दूर मलकवाल-ठेहड़ लिंक रोड पर चेली गांव के पास ही पहुंचा था कि बाइक को बचाते समय बस खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
three major road accidents within tweenty four hours claims more than fifty lives

वहीं आगरा में हुए सड़क हादसे में सात लोग मौत के मुंह में समा गए। घटना खैरागढ़ रोड पर हुई, जब एक जीप और डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन
three major road accidents within tweenty four hours claims more than fifty lives

इस भीषण दुर्घटना में जीप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed