{"_id":"5acc3ab74f1c1b19258b459f","slug":"many-dies-after-accidents-happened-in-just-twenty-four-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में कई सड़क हादसे: कहीं निकली मासूमों की चीख, तो कहीं जिंदगियां खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
24 घंटे में कई सड़क हादसे: कहीं निकली मासूमों की चीख, तो कहीं जिंदगियां खत्म
Tue, 10 Apr 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अप्रैल के दूसरे हफ्ते का पहला दिन हादसों के नाम रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई दुर्घटनाओं में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पहला हादसे की खबर हिमाचल प्रदेश से आई, जहां बच्चों से भीर स्कूल बस खाई में गिर गई। दूसरा हादसा आगरा में हुआ, जहां जीप और डंपर की भिड़ंत में हो गई। वहीं तीसरा हादसा मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे-सतारा हाइवे पर हुआ।
2 of 7
पहला हादसा कांगड़ा में हुआ, जिसमें छात्रों से भरी स्कूल बस 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत 27 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 4 से 12 साल की उम्र के बीच के 23 बच्चों की मौत हुई है। हादसा इतना भयानक था कि अधिकतर की मौके पर ही जान चली गई।
3 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संपर्क मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चलते यह हादसा हुआ। दरअसल, 34 बच्चों और दो शिक्षकों को लेकर चालक अभी तीन किमी दूर मलकवाल-ठेहड़ लिंक रोड पर चेली गांव के पास ही पहुंचा था कि बाइक को बचाते समय बस खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वहीं आगरा में हुए सड़क हादसे में सात लोग मौत के मुंह में समा गए। घटना खैरागढ़ रोड पर हुई, जब एक जीप और डंपर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
इस भीषण दुर्घटना में जीप में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।