फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मछली पकड़ते वक्त मिला चांद-सितारे वाला बेहद दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, जानें इसकी खासियत

Sun, 06 Dec 2020 12:26 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 06 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
maharashtra couple found rare india star turtle, know why its so special
इंडियन स्टार कछुआ - फोटो : social media
उजनी बांध में एक कपल मछली पकड़ने गए थे, तभी उनको एक बेहद खुबसूरत कछुआ नजर आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। दरअसल, उस कछुए पर चमकीले से सितारे बने हुए थे। ऐसे में उन लोगों को यह बेहद खास कछुआ लगा। जब उन लोगों ने वन विभाग को इसके बारे में बताया तो मालूम हुआ कि यह दुर्लभ प्रजाति का इंडिया स्टार कछुआ है, जो लुप्त होने की कगार पर है।


 

बेहद सुंदर होते हैं इंडियन स्टार कछुए

maharashtra couple found rare india star turtle, know why its so special
इंडियन स्टार कछुआ - फोटो : social media
यह दुर्लभ प्रजाति का कछुआ महाराष्ट्र में पुणे जिले के इंदापुर में पाया गया। भिगवण के पास उजनी बांध में एक जोड़ा मछली पकड़ने के लिए गया था। तभी उनको यह कछुआ मिला। विश्वस्तर पर इस कछुए की प्रजाति बेहद दुर्लभ है। यह कछुआ इंदापुर में रहने वाले विनोद काले और उनकी पत्नी शिवानी काले को मिला है।  इंडियन स्टार कछुआ आम कछुए की तुलना में इतना सुंदर होता है कि आप अपनी नजरें उससे नहीं हटा पाएंगे। इसकी बाहरी खाल पर चमकदार भाले के आकार के डॉट्स हैं, जो स्टार की तरह दिखते हैं।

इंडियन स्टार कछुए को पालना गैरकानूनी

maharashtra couple found rare india star turtle, know why its so special
इंडियन स्टार कछुआ - फोटो : social media
इंडियन स्टार कछुए को पालना गैरकानूनी है, क्योंकि यह कछुआ संरक्षित प्रजाति के अंतर्गत आते हैं। साथ ही इसकी तस्करी करना भी गैर-कानूनी है। इन्हें इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्ज़र्वेशन के ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की लुप्त होने वाली प्रजातियों के लाल सूची अतिसंवेदनशील के रुप में रखा है। इंडियन स्टाक कछुए की प्रजाति को खरीदना बेचना भी गैर-कानूनी है। भारत सरकार ने इसके व्यापार पर वन्य जीव ( संरक्षण) अधिनियम के तहत कोत लगा दी है। इसे भारत के अंदर या बाहर बेचना गैरकानूनी है। फिर भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी स्मगलिंग बड़े पैमाने पर होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रजाति

maharashtra couple found rare india star turtle, know why its so special
इंडियन स्टार कछुआ - फोटो : social media
यह दुर्लभ कछुआ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रजाति है। यह प्रजाति मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रिका, पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका और भारत के आंध्र प्रदेश, तमलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में पाई जाती है।
विज्ञापन

इंडियन स्टार कछुए को लेकर लोगों में है अंधविश्वास

maharashtra couple found rare india star turtle, know why its so special
अंधविश्वास - फोटो : social media
इंडियन स्टार कछुए को लेकर लोगों में काफी अंधविश्वास है, लोग इसका इस्तेमाल जादू-टोने, होम फेंगशुई और नशीली दवाओं के उत्पादन में भी करते हैं। इस कछुए को लेकर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह लोगों के भाग्य बदल देता है। ये दुर्लभ कछुआ उजनी बांध में मिला है। इस जोड़े ने इस वन विभाग को सौंप दिया है, ताकि यह सुरक्षित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed