फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप, अब कोर्ट ने भी बढ़ाई पाक कप्तान बाबर आजम की मुश्किलें

Sun, 06 Dec 2020 12:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Dec 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Lahore court slams Babar Azam and family stopped from harassing woman alleging rape
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

हाल ही में तीनों फॉर्मैट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए बाबर आजम की मुश्किलें थमने का नहीं ले रही। पिछले हफ्ते एक युवती ने मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने उनपर बलात्कार और गर्भपात का आरोप लगाया था। अब शनिवार को लाहौर की एक अदालत ने पाक क्रिकेटर और पूरे परिवार को जमकर फटकार लगाई है।

Lahore court slams Babar Azam and family stopped from harassing woman alleging rape
फोटो के साथ सबूत देती पीड़िता - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती का नाम हामिजा मुख्तार है। पीड़िता के मामले की सुनवाई एडिशनल सेशन जज अबीद रजा कर रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार को बाबर आजम और उनके परिवार को फटकार लगाते हुए कहा कि पीड़ित युवती को परेशान करना बंद किया जाए। इससे पहले अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस से भी जवाब मांगा था।

Lahore court slams Babar Azam and family stopped from harassing woman alleging rape
बाबर आजम - फोटो : Amar Ujala

हफ्ते भर पहले मुख्तारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तहलका मचा दिया था। तब उन्होंने बाबर आजम पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण और गर्भवती करने के बाद धमकी देने का आरोप लगाया था। वायरल वीडियो में युवती कह रही थी कि, 'उसने मुझसे शादी करने का वादा किया, मुझे गर्भवती कर दिया, मेरे साथ मारपीट की, मुझे धमकी दी और मेरा इस्तेमाल किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lahore court slams Babar Azam and family stopped from harassing woman alleging rape
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर

कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में लिखा गया कि, 'गर्भवती होने के बाद शादी का वादा करके मुझे गर्भपात को मजबूर किया गया। जब मैंने नसीराबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया तो क्रिकेटर ने दोबारा शादी का आश्वासन देकर मुझसे समझौते का फरेब किया, लेकिन बड़ा क्रिकेटर बनने के बाद बाबर आजम ने न सिर्फ निकाह से इनकार कर दिया बल्कि पुलिस ने भी मेरी शिकायत दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
Lahore court slams Babar Azam and family stopped from harassing woman alleging rape
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @TheRealPCB

पीड़ित युवती ने कोर्ट में सारे मेडिकल डॉक्यूमेंट भी दिखाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे मामले पर को बाबर आजम का निजी मामला बताते हुए प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तानी टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां तीन मैच की टी-20 सीरीज, दो टेस्ट मैच होने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed