फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 17वीं लोकसभा का पहला दिन, पहली बार संसद इस अंदाज में पहुंचे सांसद

Mon, 17 Jun 2019 09:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha session 2019: Narendra modi Nakul Nath Tejasvi Surya and others arrive at the Parliament
संसद का पहला सत्र आज से शुरू - फोटो : ANI/PTI

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली। पहले सत्र में शामिल होने के लिए कई ऐसे नेता भी लोकसभा पहुंचे जो पहली बार सांसद चुने गए हैं। लोकसभा में पहुंचने वाले सांसद अलग-अलग वेशभूषा और नए अंदाज में नजर आए। कुछ सांसद तो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 



Lok sabha session 2019: Narendra modi Nakul Nath Tejasvi Surya and others arrive at the Parliament
अशोक कुमार यादव - फोटो : PTI

बिहार के मधुबनी से भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव पारंपरिक मधुबनी कला के साथ शॉल और टोपी पहनकर संसद पहुंचे। मधुबनी लोकसभा सीट से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने बद्री कुमार को चार लाख 54 हजार मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

Lok sabha session 2019: Narendra modi Nakul Nath Tejasvi Surya and others arrive at the Parliament
गौरव गोगोई - फोटो : PTI

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई नए अंदाज में संसद पहुंचे। गौरव कलियाबोर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उनके सामने असम गण परिषद् के उम्मीदवार मोनी माधव महंत थे। गौरव ने मोनी माधव को दो लाख से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha session 2019: Narendra modi Nakul Nath Tejasvi Surya and others arrive at the Parliament
तेजस्वी सूर्या - फोटो : ANI
पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले 28 साल के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी पहले सत्रे में शामिल होने के लिए पहुंचे। लोकसभा के बाहर तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा एक महान संस्थान है जिसने देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को आकार दिया। मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे चुना।

बता दें कि बंगलूरू दक्षिण की लोकसभा सीट से तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। वह पहली बार संसद में पहुंचे हैं। तेजस्वी भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं। 
विज्ञापन
Lok sabha session 2019: Narendra modi Nakul Nath Tejasvi Surya and others arrive at the Parliament
नकुलनाथ, कमलनाथ - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ अपने पिता सीएम कमलनाथ के साथ लोकसभा पहुंचे। नकुल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की जीत के साथ कांग्रेस मध्यप्रदेश में केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई है। नकुल ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed