फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019 How Uttrakhand politics changed BC Khanduri to Manish Khanduri BJP-Congress

भुवन चंद्र खंडूड़ी: राजनीति में लाए अटल, बेटे की विरासत तक 30 साल में कैसे बदला सब?

Tue, 09 Apr 2019 05:38 PM IST
ललित फुलारा ललित फुलारा, चुनाव डेस्क, अमर उजाला
ललित फुलारा, चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 09 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 How Uttrakhand politics changed BC Khanduri to Manish Khanduri  BJP-Congress

उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी को अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में लाए थे। ये 1990 का दौर था। खंडूड़ी सेना से रिटायर हुए थे और दिल्ली का सरकारी घर छोड़कर अपने शहर देहरादून जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी जो कि अब पौड़ी गढ़वाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। विजय त्रिवेदी अपनी किताब 'हार नहीं मानूंगा' में लिखते हैं- इस पहाड़ी इलाके में उस वक्त भाजपा के हाल बहुत अच्छे नहीं थे। विधानसभा और लोकसभा किसी भी सीट पर भाजपा की कोई नुमाइंदगी नहीं थी। देश में मंडल कमीशन की वजह से छात्रों के आंदोलन चल रहे थे। छात्र आत्मदाह कर रहे थे जिसे देखकर सेना से रिटायर हुए खंडूड़ी दुखी रहते थे।

विज्ञापन


कांग्रेस कुछ नहीं कर रही थी और भाजपा मैदान में बहुत आगे नहीं आई थी। मुरली मनोहर जोशी तब भाजपा अध्यक्ष थे। यह तीस साल पुरानी बात है। उस वक्त खंडूड़ी को भाजपा के एक नेता का फोन आया कि तुम वाजपेयी से मिल लो। भाजपा में इस वक्त उपेक्षा झेल रहे खंडूड़ी ने तब कहा था- 'क्या जरूरत है?' नेता ने कहा कि एक बार मिलने में क्या बुराई है? जब खंडूड़ी तय वक्त पर वाजपेयी से मिलने गए तो पता चला कि उनके साथ देहरादून जाना है। देश में उस वक्त लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका था।
विज्ञापन


मां कांग्रेस की सक्रिय सदस्य और मामा थे कांग्रेस के कद्दावर नेता
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का परिवार राजनीतिक परिवार था। उनके मामा हेमवन्ती नंदन बहुगुणा कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे। मां कांग्रेस में सक्रिय रहीं और मामा के बेटे विजय बहुगुणा भी तब तक सक्रिय राजनीति में आ गए थे। जो अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। 30 सालों में राजनीति के कई समीकरण बदल चुके हैं। हालांकि खंडूड़ी अब भी खुद को सच्चा भाजपाई ही बता रहे हैं। विजय त्रिवेदी की किताब बताती है कि वाजपेयी के साथ उस वक्त देहरादून गए खंडूड़ी पहले तो मंच के पीछे बैठे रहे और फिर वाजपेयी के कहने पर भाषण दिया। बाद में भाजपा के तात्कालिक प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र का गढ़वाल से चुनाव लड़ने का आदेश मिला। उस वक्त खंडूड़ी की न तो चुनाव लड़ने की तैयारी ही थी और न ही कोई इरादा। ऊपर से ममेरे भाई विजय बहुगुणा के भी गढ़वाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के आसार थे। खंडूड़ी ने साफ इंकार कर दिया कि वह अपने ममेरे भाई के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस ने विजय बहुगुणा की जगह सतपाल महाराज को टिकट दिया और खंडूड़ी, सतपाल महाराज को हराकर लोकसभा पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha election 2019 How Uttrakhand politics changed BC Khanduri to Manish Khanduri  BJP-Congress
वाजपेयी के करीबी और भरोसेमंद रहे खंडूड़ी
भुवन चंद्र खंडूड़ी की गिनती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भरोसेमंदों में होती है। पहली बार लोकसभा पहुंचने के दो साल के भीतर ही खंडूड़ी को पार्टी का मुख्य सचेतक बना दिया गया। 1996 के लोकसभा चुनाव में खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा। 1999 में अटल बिहारी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया। इस दौर में देश में सड़कों की शक्ल बदलने और हाईवे बनाने का काम हुआ जिसके लिए खंडूड़ी की आज तक प्रशंसा होती है। कहा जाता है कि वाजपेयी का खंडूड़ी पर इतना भरोसा था कि उन्हें काम करने की पूरी आजादी मिली हुई थी। 17 साल बाद एक बार फिर 2007 में भाजपा को खंडूड़ी को देहरादून भेजने की जरूरत महसूस हुई। अब तक उत्तराखंड को बने सात चाल हो चुके थे और सूबे में भाजपा के अंदर गुटबाजी जोरों पर थी। मैदान में कोश्यारी एवं निशंक गुट थे और दिल्ली तक प्रदर्शन करने के बाद भी सूबे की कमान खंडूड़ी के हाथों में ही आई।

2007 से लेकर 2009 तक खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। यह वही दौर था जब वाजपेयी के स्वास्थ्य खराब रहने लगा था और आडवाणी एवं सुषमा समेत कई बड़े नेता खंडूड़ी को हटाने के पक्ष में आए और सूबे की कमान रमेश पोखरियाल निशंक के हाथों में आ गई। जब सूबे में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए तो एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व को खंडूड़ी को फिर से देहरादून भेजने की जरूरत महसूस हुई और 2011 में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बना दिया गया। साल 2014 में मोदी लहर की वजह से भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई तो खंडूड़ी को रक्षा मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि सारा खेल इसके बाद से उस वक्त गड़बड़ हुआ जब सवाल उठाने के बाद खंडूड़ी को हटा दिया गया । 

 

Lok Sabha election 2019 How Uttrakhand politics changed BC Khanduri to Manish Khanduri  BJP-Congress
अब खंडूड़ी की जगह उनके बेटे मनीष खंडूड़ी दादी के पद चिन्हों को आगे बढ़ाते हुए पौड़ी गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। खंडूड़ी अभी भी खुद को सच्चा भाजपाई बता रहे हैं और कह चुके हैं कि बेटे को किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने और अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। वहीं, बेटे मनीष खंडूड़ी का कहना है कि उनके सिर पर पिता का आशीर्वाद है।उनका कहना है कि उन्होंने कांग्रेस को इसलिए चुना क्योंकि वह खुद को कांग्रेस की विचारधारा के नजदीक पाते हैं। उत्तराखंड के समाजसेवी मोहन काला का कहना है कि मनीष खंडूड़ी उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवान हैं। राजनीति में ऐसे नौजवानों को आना चाहिए ताकि क्षेत्र के विकास में उनकी सहभागिता हो। उनका कहना है कि बेटा चाहे अलग विचारधारा के साथ ही क्यों न हो, लेकिन पिता का पूरा आशार्वीद मिला हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed