फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार के इन सात मंत्रियो की किस्मत पहले चरण के मतदान के साथ ईवीएम में कैद

Tue, 16 Apr 2019 06:20 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 16 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2109: Modi Govt ministers in Phase one V K Singh, Nitin Gadkari
मोदी सरकार के 7 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो गई। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण के मतदान में कुल सात केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर है इनमें नितिन गडकरी, वीके सिंह और किरण रिजिजू जैसे दिग्गज शामिल हैं। 
Lok Sabha Chunav 2109: Modi Govt ministers in Phase one V K Singh, Nitin Gadkari
नितिन गडकरी ने नागपुर में डाला वोट - फोटो : ANI

नितिन गडकरी

भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी, मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री है। पिछली बार की तरह इस बार भी वह नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस ने भाजपा के ही पूर्व नेता नाना पटोले को मैदान में उतारा है। नितिन गडकरी की गिनती मोदी सरकार के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वाले मंत्रियों में होती है। लोकसभा चुनाव 2014 में नितिन गडकरी ने इसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विलासराव मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों से हराया था। 
 
Lok Sabha Chunav 2109: Modi Govt ministers in Phase one V K Singh, Nitin Gadkari
वीके सिंह ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

वी के सिंह

पूर्व सेना प्रमुख और मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एकबार फिर से अपनी किस्मत गाजियाबाद सीट से आजमा रहे हैं। वीके सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर को हरा कर बड़ी जीत दर्ज की थी इस बार उनका मुकाबला एसपी-बीएसपी के सुरेश कुमार बंसल और कांग्रेस की डॉली शर्मा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2109: Modi Govt ministers in Phase one V K Singh, Nitin Gadkari
mahesh sharma

डॉ महेश शर्मा

भाजपा नेता महेश शर्मा केंद्र सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया था, इस बार उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन उम्मीदवार सतबीर नागर और कांग्रेस के अरविंद चौहान से है
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2109: Modi Govt ministers in Phase one V K Singh, Nitin Gadkari
किरन रिजिजू - फोटो : AmarUjala

किरण रिज़ीज़ू

अरुणाचल के रिजिजू मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री है और इस बार उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी ने उन्हें अरुणाचल पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के ताकम संजॉय को हराया था। नॉर्थ-ईस्ट में किरण रिजिजू भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed