लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में देश के अलग-अलग राज्यों के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत आज जनता ने ईवीएम में बंद कर दी। चारों ने चुनाव में जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। चारों प्रत्याशियों के सामने खड़े विपक्षी उम्मीदवार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जनता का फैसला 23 मई के दिन चुनाव नतीजों के साथ सामने आएगा। आइए जानते हैं कौन हैं ये चार पूर्व सीएम।
2 of 5
दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
पूर्व मुख्यमंत्रीयों की सूची में सबसे चर्चित सीट है मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह साल 1993 से 2003 तक मध्यप्रदेश के सीएम रहे हैं। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने हिंदुत्व की ब्रांड साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है। दोनों के बीच मुकाबला कांटे का है। एक तरह से उनका सियासी करियर दांव पर है। अगर हार गए तो नेपथ्य में जाना तय है, और जीत जाने की सूरत में मध्यप्रदेश और देश की राजनीति में और मजबूत होकर उभरेंगे।
3 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से यूपी के पूर्व सीएम और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। इस बार आजमगढ़ संसदीय सीट जातीय समीकरण में उलझी हुई है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' है। फिल्मों से राजनीति में एंट्री करते ही 'निरहुआ' ने अखिलेश के 'यादव फैक्टर' को गड़बड़ा दिया है। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के सीएम रहे हैं। इस बार उन्होंने मायावती से गठबंधन कर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं।
राजधानी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस बार दिल्ली की उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने दिल्ली के प्रदे्श अध्यक्ष मनोज तिवारी को उतारा है जो उनको कड़ी चुनौती दे रहे हैं। शीला दीक्षित साल 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। कुछ साल तक सक्रिय राजनीति से दूर रहीं शीला को राहुल गांधी ने प्रदेश की कमान सौंपी और फिर लोकसभा चुनाव में भी उतार दिया है। ये चुनाव उनका सियासी पारी को तय करेगा।
5 of 5
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : pti
हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने यहां से सांसद रमेश कौशिक को मैदान में उतारा है। हुड्डा साल 2005 से लेकर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। हरियाणा में इस बार चुनावी जंग दिलचस्प है। यहां मुकाबला चौतरफा हो गया है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा इनेलो और जजपा-आप गठबंधन मजबूती से ताल ठोक रहे हैं।