फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं स्मृति ईरानी से जुड़े 5 बड़े विवाद, टीवी से ट्विटर तक खूब मचा हड़कंप

Sat, 13 Apr 2019 09:15 AM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 13 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 know some controversies related to smriti irani

43 साल की स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने के बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी के साथ नया विवाद जुड़ गया है। उन्होंने अपने नामांकन हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया है। जबकि साल 2014 में स्मृति ईरानी ने अपने हलफनामे में खुद के ग्रेजुएट होने की बात कही थी। कांग्रेस ने उनके शैक्षणिक योग्यता पर 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी' कहकर चुटकी ली है। मोदी सरकार जब साल 2014 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई तो स्मृति ईरानी को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई और इसके बाद उन्हें कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया। राजनीति में आने से पहले स्मृति 'तुलसी' के तौर पर घर-घर में प्रसिद्ध थी। टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी' उनका किरदार था। आइए स्मृति ईरानी से जुड़े कुछ पुराने विवादों पर नजर डालते हैं...

Lok sabha chunav 2019 know some controversies related to smriti irani

#पहला विवाद- स्मृति ईरानी की 'डिग्री'
इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब स्मृति ईरानी के 2004 एवं 2014 के शैक्षणिक योग्यता में अलग-अलग बात बताई गई। 2004 में स्मृति ईरानी ने एफिडेविट के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट डिग्री में स्नातक होने की बात लिखी। इसमें कहा गया कि उन्होंने 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉरस्पोडेंस से स्नातक की डिग्री ली है। लेकिन जब 2014 में स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं थी तो उन्होंने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स पार्ट-1 में स्नातक होने की बात लिखी। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने एक बार खुद को 12वीं पास बताया है। इस पर कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है।

Lok sabha chunav 2019 know some controversies related to smriti irani
#दूसरा विवाद- रोहित वेमुला और जेएनयू मामला
स्मृति ईरानी के साथ दूसरा विवाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की आत्महत्या एवं जेएनयू मामले को लेकर जुड़ा। इन मामलों में स्मृति ईरानी विवादों में आई। रोहित वेमुला मामले में स्मृति ईरानी विपक्ष के साथ ही विद्यार्थियों के निशाने पर भी आईं। उन पर इन मामलों को सही से हैंडल न कर पाने के आरोप लगे और इसके बाद स्मृति को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई। रोहित वेमुला मामले में विपक्ष ने स्मृति ईरानी पर तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। जेएनयू में लगे नारों को लेकर भी स्मृति ईरानी विपक्ष के निशाने पर आईं। यही वक्त था जब ईरानी को 'आंटी नेशनल' तक कहकर संबोधित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 know some controversies related to smriti irani

#तीसरा विवाद-सबरीमाला मंदिर मामले में दिया बयान
स्मृति ईरानी को लेकर तीसरा विवाद पिछले साल उस वक्त जुड़ा जब केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर उन्होंने बयान दिया। स्मृति ईरानी के कहा- ‘पूजा करने का अधिकार है, लेकिन अपवित्र करने का नहीं’। उनके इस बयान पर महिला संगठनों से लेकर दूसरे कई लोगों ने आपत्ति जताई। इस मामले में स्मृति ईरानी ने कहा था, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ बोलने वाली कोई नहीं हूं, क्योंकि मैं एक कैबिनेट मंत्री हूं। लेकिन यह साधारण-सी बात है क्या कि आप माहवारी के खून से सना नैपकिन लेकर चलेंगे और किसी दोस्त के घर में जाएंगे? आप ऐसा नहीं करेंगे।' क्या आपको लगता है कि भगवान के घर ऐसे जाना सम्मानजनक है? हालांकि इसके बाद इस मामले में स्मृति ईरानी की सफाई भी आई।

विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 know some controversies related to smriti irani
#चौथा विवाद- स्मृति ईरानी और संजय निरूपम टीवी डिबेट
स्मृति ईरानी से जुड़ा चौथा विवाद साल 2012 का है। एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेसी नेता संजय निरूपम ने स्मृति ईरानी को अपशब्द कहे थे। इसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे पर मानहानि का दावा ठोक दिया। हालांकि बाद में कोर्ट ने स्मृति ईरानी को राहत दी और उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले को खारिज कर दिया। दरअसल, संजय निरुपम ने टीवी डिबेट के दौरान स्मृति ईरानी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा था- आप पहले टीवी पर ठुमका लगाती थी और अब भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक विश्लेषक बन गई हैं। इसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed