फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंट्रोल में रहें कैप्टन कूल, गावस्कर की धोनी को सलाह

Sat, 13 Apr 2019 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Apr 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar angry on Dhoni controversy, suggests to control anger
सुनील-धोनी - फोटो : amar ujala
एक निजी चैनल पर दिए बयान में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने धोनी मामले में नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कप्तान को हमेशा कंट्रोल में रहना चाहिए। 


गावस्कर ने अपने बयान में कहा कि धोनी ने जो किया वो गलत था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। गावस्कर ने अंपायर का भी बचाव किया और कहा कि 'गेंद अगर कमर के ऊपर है तो नो बॉल का फैसला लेग अंपायर करता है'।
Sunil Gavaskar angry on Dhoni controversy, suggests to control anger
नाराज धोनी - फोटो : social media

दरअसल गुरुवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में धोनी बीच मैदान अंपायर से भीड़ गए। धोनी के इस व्यवहार पर हर कोई हैरान रह गया। धोनी को कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया और उनपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
 

Sunil Gavaskar angry on Dhoni controversy, suggests to control anger
धोनी - फोटो : social media

राजस्थान के खिलाफ मैच में स्टोक्स ने बल्लेबाज के कमर पर फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसके बाद मुख्य अंपायर ने पहले नो बॉल का इशारा किया और फिर फैसला बदल दिया। 

ये देखकर पहले तो बल्लेबाजी कर रहे जडेजा ने अंपायर के फैसले पर सवाल किया और बाद में डग-आउट में बैठे धोनी खुद चलकर मैदान में पहुंच गए और अंपायर से उलझ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar angry on Dhoni controversy, suggests to control anger
धोनी-अंपायर - फोटो : social media

इस विवाद की वजह से मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ गया। हालांकि अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड के कहने पर धोनी वापस बाहर गए।
 

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed