फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम के कुनबे में कलह, जानिए कौन है किसके साथ?

Mon, 24 Oct 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
know, who is with akhilesh yadav and who is with shivpal yadav

समजावादी पार्टी में बिखराव खुलकर सामने आ गया है। जहां मुलायम सिंह यादव खुलकर अपने भाई शिवपाल यादव का साथ खड़े हैं तो वहीं मुलायम सिंह के छोटे भाई पार्टी से निष्कासित रामगोपाल पूरी तरह से अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। बाप-बेटे के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। ऐसे में पार्टी के साथ-साथ परिवार भी दो खेमें में बटा हुआ दिख रहा है। आइए जानते हैं परिवार के इस झगड़े में कौन किसके साथ हैं।

know, who is with akhilesh yadav and who is with shivpal yadav
- फोटो : getty images
पार्टी से निष्कासित मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राम गोपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव समर्थन में पूरी तरह खड़े हैं। 
know, who is with akhilesh yadav and who is with shivpal yadav
जेडीयू लीडर शरद यादव के पैर छूते सांसद अक्षय यादव - फोटो : getty images

राम गोपाल यादव के साथ उनके पुत्र और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव भी अखिलेश के खेमे में हैं। आपको बता दें कि अक्षय यादव के खिलाफ यादव सिंह के नोएडा स्कैम में शामिल होने के कारण सीबीआई की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know, who is with akhilesh yadav and who is with shivpal yadav
लालू प्रसाद की बेटी राजलक्ष्मी से तेज प्रताप का विवाह हुआ है। - फोटो : getty images
मैनपुरी के सांसद और मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव अखिलेश और डिंपल के काफी क्लोज रहे हैं। इस हिसाब से माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव भी अखिलेश के समर्थन में हैं।
विज्ञापन
know, who is with akhilesh yadav and who is with shivpal yadav
मुलायम सिंह यादव के साथ बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव - फोटो : getty images
अखिलेश यादव के चचेरे भाई बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव भी अखिलेश के साथ खड़े हैं। वह हमेशा से हर सार्वजनिक कार्यक्रम में अखिलेश के सपोर्टर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed