तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार द्रविड़ आइकन सीएन अन्नादुराई के पुनर्निर्मित स्मारक और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नए स्मारक का उद्घाटन किया। मरीना बीच पर निर्मित स्मारक में स्टालिन ने करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2 of 5
सीएम स्टालिन ने स्मारक का किया उद्घाटन।
- फोटो : ANI
करुणानिधि को श्रद्धांजलि देते हुए स्टालिन ने कहा कि यह समाधि उनके जीवन, कठिनाइयों, उनके सफर, उनके समर्पण और जनसेवा का प्रतीक है। अपने वीडियो भाषण में स्टालिन ने कहा कि करुणानिधि और अन्नादुराई दोनों की तमिलनाडु के विकास में अहम भूमिका है।
3 of 5
सीएम स्टालिन ने स्मारक का किया उद्घाटन।
- फोटो : ANI
करुणानिधि के स्मारक में कई आकर्षक और दिलचस्प विशेषताएं हैं। इसमें एक भूमिगत डिजिटल संग्रहालय भी शामिल है। 39 करोड़ रुपये की लागत से बने स्मारक में टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक लाइब्रेरी और सेल्फी पॉइंट भी बना है।
4 of 5
सीएम स्टालिन ने स्मारक का किया उद्घाटन।
- फोटो : ANI
इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई का स्मारक करुणानिधि के स्मारक के सामने ही है। अन्नादुराई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्टालिन ने अपने पिता करुणानिधि की एक विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। वीडियो भाषण में स्टालिन ने करुणानिधि की उस कविता को भी याद किया, जो उन्होंने 1969 में अन्नादुराई के निधन पर लिखा था।
5 of 5
सीएम स्टालिन ने स्मारक का किया उद्घाटन।
- फोटो : ANI
स्टालिन ने कहा कि करुणानिधी की इच्छा थी कि वह अपने प्रिय गुरु के साथ रहें और इसी अनुसार, दोनों स्मारकों को आमने सामने बनाया गया है। कार्यक्रम में डीएमके नेताओं के साथ-साथ रजनीकांत भी शामिल थे।