जेएनयू में उठा विवाद एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार मुद्दा पांच दिसंबर को कैंपस में नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों के साथ की गई मारपीट है। फीस बढ़ोतरी को लेकर पहले ही कैंपस में शिक्षा ठप पड़ी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जेएनयू में इस तरह के विवाद पहली बार हुए हैं। सरकार चाहे कांग्रेस की हो या भाजपा की, समय-समय पर जेएनयू में विवाद की चिंगारी को हवा मिलती रही है। जानें जेएनयू के शीर्ष विवाद...
{"_id":"5e1c8a6b8ebc3e87e618c9a1","slug":"jnu-violence-know-about-top-controversies-in-jnu-campus-jawahar-lal-nehru-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी जवानों से मारपीट तो कभी महिषासुर दिवस, जेएनयू के वो विवाद जिन्होंने बटोरीं सुर्खियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कभी जवानों से मारपीट तो कभी महिषासुर दिवस, जेएनयू के वो विवाद जिन्होंने बटोरीं सुर्खियां
Mon, 13 Jan 2020 09:07 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ी छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक मुशायरा और जवानों से मारपीट
jnu student protest (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
- अप्रैल 2000 में जेएनयू कैंपस में मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें पाकिस्तान के शायरों ने भी हिस्सा लिया।
- इस मुशायरे में कुछ शायरों ने भारत की आलोचना की।
- कारगिल जंग में शामिल दो जवान उस समय कैंपस में थे, उन्होंने इसका विरोध जताया। इसके बाद जवानों और छात्रों के बीच मारपीट हो गई।
- उस समय भाजपा सांसद भुवन चंद्र खंडूरी ने इस मामले को लोकसभा में उठाया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी
jnu student protest (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
- वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जेएनयू कैंपस में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था।
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर प्रतिबंध के अमेरिकी प्रस्ताव पर भारत का समर्थन किया।
- इसके खिलाफ जेएनयू कैंपस में छात्रों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
- छात्रों ने उनका रास्ता रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई छात्र संघ चुनावों पर रोक
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
- 24 अक्तूबर, 2008 को सुप्रीम कोर्ट ने जेएनयू छात्र संघ के चुनावों पर रोक लगा दी।
- लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन नहीं करने की वजह से यह फैसला लिया गया।
- लंबी बातचीत के बाद 2012 में फिर से यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव हुए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का जश्न!
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
- वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला हुआ। सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए।
- एनएसयूआई छात्रों ने आरोप लगाए कि वामपंथी छात्र संघ के छात्रों ने इसकी खुशी मनाने के लिए कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया।
- यह भी दावा किया गया कि इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए।