{"_id":"67c43c440f8872717400f6ef","slug":"jalgaon-harassment-mos-khadse-daughter-case-maharashtra-congress-vs-bjp-led-mahayuti-news-updates-in-hindi-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jalgaon Harassment: कांग्रेस बोली- फडणवीस गृह विभाग छोड़ें, महायुति सरकार को केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jalgaon Harassment: कांग्रेस बोली- फडणवीस गृह विभाग छोड़ें, महायुति सरकार को केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया
Sun, 02 Mar 2025 04:38 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:38 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों को परेशान किए जाने का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार कटघरे में है। कांग्रेस का कहना है कि महायुति सरकार को खुद उसकी मंत्री ने ही आईना दिखाया है। घटना के समय पीड़िता की मां और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से गुजरात में थीं। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के जलगांव से केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़खानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर महायुति (भाजपा-शिवसेना और एनसीपी) सरकार का घेराव किया है। गृह विभाग खुद सीएम फडणवीस के पास होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लोगों को महायुति का संरक्षण हासिल है।
जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी पर कांग्रेस आक्रामक
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है
इस मामले में सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। पूरे घटनाक्रम पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, जलगांव की घटना दिखाती है कि राज्य की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ गुंडों द्वारा छेड़छाड़ और सुरक्षा गार्डों को धक्का दिए जाने की घटना बेहद चिंताजनक है... अगर केंद्रीय मंत्री की बेटी असुरक्षित है, तो आम नागरिकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गृह विभाग छोड़ें सीएम फडणवीस
बकौल सपकाल, सीएम फडणवीस खुद गृह विभाग संभालते हैं, लेकिन सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ गंभीर मामला है। राज्य में माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए फडणवीस को गृह विभाग छोड़ना चाहिए। महायुति सरकार को महाराष्ट्र में एक पूर्णकालिक और सक्षम गृह मंत्री बनाना चाहिए।

कांग्रेस नेता बोले- महायुति सरकार को खुद केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया
सपकाल के अलावा प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वाडेट्टीवार ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, पुलिस सुरक्षा में खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की खबर चिंताजनक है... आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए खुद मंत्री को थाने जाना पड़ा... राज्य में पुलिस का अब कोई डर नहीं है क्योंकि गैंगस्टरों को महायुति का संरक्षण प्राप्त है। महायुति सरकार को उसके केंद्रीय मंत्री ने आईना दिखाया है।

रक्षा खड़से ने बेटी से छेड़खानी मामले में महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की अपील की
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के नाना और पूर्व मंत्री ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
पूरा मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कभी एनसीपी नेता रहे और अब भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, पुलिस को पहले भी मनचले युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। लड़के शातिर और आपराधिक मानसिकता के हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलगांव पुलिस के पास शिकायत के लिए जब वे थाने गए तो उन्हें दो घंटे तक बिठा कर रखा गया। पुलिस ने लड़कियों से जुड़े मामले का हवाला देकर शिकायत दर्ज कराने के इरादे पर दोबारा विचार करने की नसीहत दी। बकौल खड़से, युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में कल्पना करना आसान है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आपराधिक मानसिकता के ये लोग किस हद तक जा सकते हैं।
संबंधित वीडियो-