फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बना रहे थे तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग, उसने कर दिया हमला

Mon, 18 Apr 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उझानी (बदायूं)
ब्यूरो/अमर उजाला, उझानी (बदायूं) Updated Mon, 18 Apr 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
jaguar attack on two persons
तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग बनाते समय हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कटरी के रास्ते सिकंदराबाद के जंगल में पहुंचे तेंदुआ ने रविवार को पूरे दिन आतंक मचाया। किसानों और तेंदुआ के बीच लुका-छिपी का खेल भी घंटा भर तक चला। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों पर तेंदुआ दो-तीन बार हमलावर हुआ, लेकिन भीड़ अधिक हो जाने की वजह से भागते वक्त कुएं में गिर पड़ा। उसने छलांग लगाकर कई बार बाहर निकलने की कोशिश भी की। वीडियो बना रहे दो लोगों को झपट्टा मारकर लहूलुहान कर दिया।

तस्वीरें: बना रहे थे तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग, उसने कर दिया हमला

jaguar attack on two persons
कुएं में गिरा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ वन विभाग के क्षेत्रधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन शाम तक उसे कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। वन कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद से सटे जंगल में तेंदुआ सुबह करीब नौ बजे दिखाई दिया। गांव के महावीर की गेहूं की फसल में तेंदुए को देख कटाई कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया।

तस्वीरें: बना रहे थे तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग, उसने कर दिया हमला

jaguar attack on two persons
कुंए में गिरा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चीख पुकार सुन सिकंदराबाद समेत आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंच गए। भीड़ के चलते भागते समय वह कुएं में गिर गया। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो तेंदुआ ने ऊपर की ओर छलांग लगा दी। सिकंदराबाद निवासी कुशपाल (22) पुत्र भगवान सिंह और 40 वर्षीय अमरसिंह घायल हो गए। तेंदुआ को पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने मुजरिया थाना पुलिस और वन कर्मियों को कॉल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: बना रहे थे तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग, उसने कर दिया हमला

jaguar attack on two persons
तेंदुए के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुजरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का अवलोकन किया। एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ सहसवान उमेश यादव, वन क्षेत्राधिकारी एसके चौधरी को भी बुला लिया गया। कुआं को लोहे की किबाड़ें और मोटी लकड़ियों को रखकर ढक दिया गया। तेंदुआ फिलहाल कुंए में ही कैद है, लेकिन वन कर्मी रेस्क्यू आपरेशन कर उसे पकड़ने की कोशिश जुट गए। पीलीभीत, मुरादाबाद और दुधवा नेशनल पार्क से वन कर्मियों की टीमें बुलाई गईं, जिनके देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।

विज्ञापन

तस्वीरें: बना रहे थे तेंदुए की वीडियो क्लिपिंग, उसने कर दिया हमला

jaguar attack on two persons
तेंदुए के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डीएफओ के जरिए वन विभाग के बड़े अफसरों को घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए एक्सपर्टस की टीम अपने तैनाती स्थल से सिकंदराबाद को रवाना हो चुकी हैं। पीलीभीत से पिंजड़ा भी आ चुका है। रेस्क्यू आपरेशन भी उन्हीं की देखरेख में अंतिम चरण में पहुंचेगा।- प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed