फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे देश में योग की धूम, तस्वीरों में देखिए स्मृति से लेकर मोदी के मंत्रियों के एक से बढ़कर एक आसन

Thu, 21 Jun 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
International yoga day 2018: modi cabinet ministers doing different aasan
आज दुनियाभर में चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर दुनिया में योग को एक नई ऊंचाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देहरादून में करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग किया। लेकिन हम आपको बता रहे हैं इस खास दिन पर पूरे देश में क्या-क्या हलचल रही।


इस मौके पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है। उन्होंने इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इससे ‘एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने’ में मदद मिलेगी।
International yoga day 2018: modi cabinet ministers doing different aasan

उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों के लिए योग करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इसे विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये तो एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। बदल रही जीवन शैली में तनाव से मुक्त होने में भी योग मदद करेगा।

प्रधानमंत्री ने योग को ‘अंतरराष्ट्रीय आंदोलन’ बनाया

International yoga day 2018: modi cabinet ministers doing different aasan

वहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को ‘अंतरराष्ट्रीय आंदोलन’ बना दिया है। नकवी ने रांची के धुरवा में प्रभात तारा मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day 2018: modi cabinet ministers doing different aasan

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘योग धर्म, देश, भाषा की दीवारों को तोड़कर स्वस्थ मन-मस्तिष्क के साथ इंसान को इंसानियत के मूल्यों के साथ एकता के सूत्र में बांधने में मददगार साबित हो रहा है।’’ 

विज्ञापन

कोचिंग के केंद्र कोटा ने योग का विश्व रिकॉर्ड बनाया

International yoga day 2018: modi cabinet ministers doing different aasan

राजस्थान के कोटा में इस मौके पर सबसे बड़े योग सत्र का आयेाजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस सत्र में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग अभ्यास किया। 

योग गुरू रामदेव के योग सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दो अधिकारी यहां मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed