फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tiger Day 2020: विश्व बाघ दिवस आज, जानिए बाघों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Wed, 29 Jul 2020 02:51 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jul 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
International Tiger Day 2020, Today is World tiger day, India is home to 70 percent of the world tigers
International tiger day 2020 - फोटो : pixabay
विश्व में बाघों की लगभग 70 फीसदी आबादी भारत में रहती है। देश में 2967 बाघ हैं, जबकि पूरी दुनिया में केवल 3900 बाघ ही बचे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘विश्व बाघ दिवस’ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाघ गणना रिपोर्ट, 2018 जारी की। 
International Tiger Day 2020, Today is World tiger day, India is home to 70 percent of the world tigers
International tiger day 2020 - फोटो : twitter@prakash javadekar

इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा, भारत को अपनी बाघ संपदा पर गर्व है। हम बाघों के संरक्षण को लेकर 12 टाइगर रेंज देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे पास कई समृद्ध संसाधन (सॉफ्ट पावर) हैं, जिनमें से एक हमारे देश के जानवर हैं। देश में 30 हजार हाथी, तीन हजार एक सींग वाले गेंडे और 500 से ज्यादा शेर हैं।

International Tiger Day 2020, Today is World tiger day, India is home to 70 percent of the world tigers
International tiger day 2020 - फोटो : pixabay

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 1973 में जहां देश में सिर्फ नौ टाइगर रिजर्व थे, जिनकी संख्या अब 50 हो गई है। सबसे अहम यह है कि इनमें से कोई भी खराब क्वालिटी का नहीं है। या तो यह अच्छे हैं या सर्वश्रेष्ठ हैं। वैश्विक स्तर पर महज 2.5 फीसदी भूमि, चार फीसदी वर्षा और विश्व की 16 फीसदी आबादी होने के बावजूद भारत दुनिया की आठ फीसदी जैव विविधता का घर है, जिसमें बाघों की 70 फीसदी आबादी भी शामिल है। हम 12 टाइगर रेंज देशों का नेतृत्व करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Tiger Day 2020, Today is World tiger day, India is home to 70 percent of the world tigers
International tiger day 2020 - फोटो : pixabay

विश्व में भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलयेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम में बाघ पाए जाते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बाघ अनुमान रिपोर्ट जारी की थी, जिसके मुताबिक भारत में 2006 की तुलना में 2018 में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई थी।  

विज्ञापन
International Tiger Day 2020, Today is World tiger day, India is home to 70 percent of the world tigers
International tiger day 2020 - फोटो : pixabay

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बाघ
बाघ गणना रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में हैं। देश के आठ राज्यों में बाघों की संख्या 100 से ज्यादा है। रिपोर्ट में देश की 50 टाइगर रिजर्व की स्थिति को भी बताया गया है। इसके मुताबिक, उत्तराखंड की जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा 231 बाघ हैं, जबकि मिजोरम की डांपा, पश्चिम बंगाल की बुक्सा और झारखंड पलामू टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ नहीं है।

राज्य बाघ
मध्यप्रदेश 526
कर्नाटक  524
उत्तराखंड 442
महाराष्ट्र 319
तमिलनाडु 264
असम  190
केरल 190
उत्तर प्रदेश 173
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed