फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद आदमी बन गया औरत, ये कहानी होश उड़ा देगी

Tue, 28 Jul 2020 11:20 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 28 Jul 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
interesting story of a married couple where husband embraced womanhood after marriage
टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद अगर कोई पति ये इच्छा जताए कि वो मर्द से महिला बनना चाहता है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पत्नी को कैसा लगेगा? इस बात की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। लेकिन अमेरिका के मिशिगन शहर में रहने वाले एक शादीशुदा जोड़े की यह रियल लाइफ स्टोरी है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला किया और एक बच्चे के माता-पिता भी बने।

interesting story of a married couple where husband embraced womanhood after marriage
टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर के प्यार की शुरुआत उस समय हुई थी, जब टेलर एक पुरुष थे। लेकिन विवाह के बाद टेलर ने पुरुष से महिला बनने की इच्छा जताई। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि टेलर के इस इच्छा पर सारा ने भी सपोर्ट किया। बहुत पहले से ही टेलर को लड़की बनने की चाहत थी, लेकिन वह हमेशा अपनी इच्छा को दबाते रहे। हालांकि, सारा से प्यार के कारण, वो अपनी दिल की बात को नहीं छिपा सके। टेलर की बात सुनकर सारा को तो पहले थोड़ा झटका जरूर लगा, लेकिन उन्होंने रिश्ते को जारी रखा।

interesting story of a married couple where husband embraced womanhood after marriage
टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार की मजबूती
सारा और टेलर के प्यार की मजबूती इतनी थी कि सारी सच्चाई जानने के बाद भी उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद ये कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जीने लगे। लेकिन शादी के बाद टेलर की इच्छा और जोर पकड़ने लगी। इस बात का असर टेलर के मेंटल हेल्थ पर भी पड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of a married couple where husband embraced womanhood after marriage
टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर - फोटो : सोशल मीडिया

काउंसलर का सहारा
टेलर के हालात को देखते हुए सारा ने उन्हें सपोर्ट किया और महिला बनने के लिए सर्जरी का सहारा लेने के लिए कहा। हालांकि, इस बात को स्वीकार करने के लिए कि उनके पति अब मर्द से महिला बन जाएंगे सारा को काउंसल का भी सहारा लेना पड़ा। करीब 8 महीने की काउंसलिंग के बाद सारा इस बात को स्वीकार करने  के लिए तैयार हो गईं।

विज्ञापन
interesting story of a married couple where husband embraced womanhood after marriage
टेलर वैनमैल्सर और सारा वैनमैल्सर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर का महिला बनना
टेलर को पुरुष से महिला बनने के लिए करीब 29 हजार डॉलर खर्च करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने ऐडम्स ऐपल हटवाने से लेकर ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन तक करवाया। सारा और टेलर का रिश्ता इस सर्जरी के बाद और मजबूत हो गया है। खासकर, टेलर अपने जीवन में सारा जैसे पार्टनर को पाकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed