प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं और भारत को जानना चाहते हैं। आज भारत दुनिया का वो देश है, जहां हर दिन सकारात्मक खबरें बन रही हैं। जहां हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। दुनिया इस बात से हैरान है कि कैसे करोड़ों लोग एक नदी तट पर बसे एक अस्थायी जगह पर पवित्र स्नान करने के लिए आते हैं। दुनिया भारत की संगठन और नवाचार कौशल को देख रही है। दुनिया इस भारत को विस्तार से जानना चाहती है।
PM Modi: पीएम मोदी बोले- दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं; विपक्ष को भी घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:45 AM IST
सार
भारत मंडपम में NXT कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे लुटियन जमात पर आश्चर्य हो रहा है, ये खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य हो रहा है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों थे। ये हमारी सरकार है जिसने गुलामी के कालखंड के कानून को खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन