हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कृषि कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
दुनिया भर में महामारी के बीच देश में बर्ड फ्लू के खतरे ने दस्तक दे दी है। दरअसल, देश के कई राज्यों में पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान आंदोलन: सरकार ने शुरू की लंबी लड़ाई की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के रुख पर नजर
सरकार किसान संगठनों की तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रही है। विकल्पों पर आगे बढ़ने से पहले सरकार की नजर सुप्रीम कोर्ट में इस हफ्ते होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुरादनगर श्मशान घाट हादसाः 16 लाख की रिश्वत लेकर ईओ ने दिया था मौत की छत का टेंडर
मुरादनगर हादसे में मौत की छत भ्रष्टाचार के पिलर पर खड़ी की गई थी। नगर पालिका ईओ व अन्य अधिकारियों ने 16 लाख की रिश्वत लेकर श्मशान घाट के गलियारे के निर्माण का ठेका दिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर