{"_id":"5ff4752f8ebc3e333759852e","slug":"ausvsind-team-india-no-win-at-sydney-cricket-ground-in-last-43-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिडनी में 43 साल से जीत का इंतजार, रहाणे को दोहराना होगा बिशन सिंह बेदी सा कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिडनी में 43 साल से जीत का इंतजार, रहाणे को दोहराना होगा बिशन सिंह बेदी सा कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत को पिछले 43 साल में पहली जीत का इंतजार है। इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ब्रिगेड तीसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शर्मा के आने से भारतीय टीम की उम्मीद थोड़ी तो बढ़ी होगी। हिटमैन की मौजूदगी में टीम इंडिया निश्चित रूप से बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
बता दें कि सिडनी के मैदान पर भारत का वैसे तो अच्छा नहीं है, लेकिन दूसरे टेस्ट में कंगारुओं को पटखनी देकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। दरअसल, इस मैदान पर टीम इंडिया को एकमात्र जीत 1978 में मिली थी, उस समय बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिशन सिंह बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बेदी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी ओर दो रनों से मात दी थी। सिडनी में 43 साल पहले मिली उस जीत की खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम की अब तक की यह सबसे बड़ी जीत (पारी के लिहाज से) है।
विज्ञापन
5 of 5
बिशन सिंह बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दिलचस्प है कि भारत ने 1978 में जब जीत हासिल की थी तो सिडनी टेस्ट सात जनवरी से शुरू हुआ था और इस बार भी सीरीज का तीसरा टेस्ट (सिडनी) टेस्ट सात जनवरी से शुरु हो रहा है। बता दें कि सिडनी में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1882 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से हुई थी। भारत ने सिडनी में अपना पहला टेस्ट 1947 में आजादी हासिल करने के बाद दिसंबर में खेला था। यह मैच ड्रॉ रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।