फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer Protest against farmer bill 2020 Government started preparations for long battle watch over Supreme Court decision

किसान आंदोलन: सरकार ने शुरू की लंबी लड़ाई की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के रुख पर नजर

Wed, 06 Jan 2021 04:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jan 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest against farmer bill 2020 Government started preparations for long battle watch over Supreme Court decision
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसान - फोटो : प्रभात पांडेय

सरकार किसान संगठनों की तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रही है। विकल्पों पर आगे बढ़ने से पहले सरकार की नजर सुप्रीम कोर्ट में इस हफ्ते होने वाली सुनवाई पर टिकी है। सुनवाई के बाद सरकार समर्थक किसान संगठनों से वार्ता करने और सहमति वाले प्रावधानों पर अध्यादेश या बजट सत्र के दौरान संशोधन लाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन


सरकार में एक वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, सोमवार की बैठक में सरकार किसान की आपत्तियों वाले सभी प्रावधानों पर चर्चा और बदलाव की तैयारी के मूड में थी। बैठक से पहले 21 तरह के संशोधनों पर सहमति बनाने का पहले से ही विचार था। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की जगह इसके जारी रखने संबंधी ठोस संदेश देने के लिए भी सरकार किसान संगठनों के सुझाव मानने के लिए तैयार थी। हालांकि बैठक में किसान संगठन कानून वापसी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन



पहले सुनवाई फिर आजमाएगी विकल्प
सरकार की रणनीति अब पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख भांपने की है। शीर्ष अदालत इसी हफ्ते इस मामले में सुनवाई कर सकती है। सरकार के रणनीतिकारों का कहना है कि शीर्ष अदालत कभी भी सरकार को कानून वापस लेने का निर्देश नहीं देगी। जबकि सरकार बार-बार कानून के प्रावधानों पर चर्चा के लिए तैयार रहने की बात कही है। ऐसे में सरकार अब शीर्ष अदालत का रुख भांपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास क्या हैं विकल्प?
सरकार किसान संगठनों से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए कई विकल्पों को आजमाने पर विचार कर रही है। इसमें पहला विकल्प समर्थक किसान संगठनों के साथ आंदोलनकारी किसान संगठनों की तर्ज पर वार्ता है। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में बनी सहमतियों को प्रचारित किया जाएगा। दूसरा विकल्प किसान संगठनों से जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उस पर सरकार अध्यादेश जारी करने का रास्ता अपनाएगी। तीसरा रास्ता सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर विचार करने की भी है जिसमें शीर्ष अदालत ने बातचीत जारी रहते हुए कानूनों पर अस्थाई रोक लगाने की बात कही थी।


कानून के समर्थन में जारी रहेगा अभियान
इस बीच सरकार तीनों कानूनों के समर्थन में अपना अभियान जारी रखेगी। हरियाणा और पंजाब के इतर दूसरे राज्यों में सरकार और पार्टी के संगठन के स्तर पर किसानों को साधने का प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed