फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet meeting scheduled to be held wednesday via video conference

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Wed, 06 Jan 2021 01:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Union Cabinet meeting scheduled to be held wednesday via video conference
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कृषि कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उपवर्गीकरण संबंधी आयोग के कार्यकाल को बढ़ाए जाने को लेकर भी चर्चा कर सकता है। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष जून में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ओबीसी के उपवर्गीकरण के मुद्दे की जांच के लिए आयोग के कार्यकाल को छह महीने यानी 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाए जाने को मंजूरी दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को निर्धारित मंत्रिमंडल की बैठक में आयोग के कार्यकाल को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इस आयोग का संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत दो अक्तूबर 2017 को गठन किया गया था। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. रोहिणी की अध्यक्षता में आयोग ने अक्तूबर 2017 में कार्य शुरू किया था। आयोग अन्य पिछड़े वर्गों का उप-वर्गीकरण करने वाले सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोगों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed