हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
6 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चक्का जाम आजः किसानों और पुलिस ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाईवे का बंद करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Rath Yatra: रोड शो में हिस्सा लेने के लिए बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा, रथ यात्रा की करेंगे शुरुआत
भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्य में ‘रथयात्रा’ शुरू करने वाले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: किसानों के लिए आज से शुरू होगा तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण, सीएम करेंगे शुभारंभ
उत्तराखंड के किसानों के लिए तीन लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण शनिवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल परिसर से इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा भर में आज किसानों का चक्का जाम, एक मिनट तक वाहनों के हॉर्न भी बजाएंगे, पढ़ें- किस जिले में कहां लगेगा जाम
कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज चक्का जाम करेंगे। जाम में दोपहर 12 से तीन बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे बंद रखे जाएंगे। इसके बाद एक मिनट तक किसान अपने वाहनों के हॉर्न बजाकर विरोध जताएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर