हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान आंदोलन : आज और कल अहम, सरकार और संगठनों के साथ-साथ पूरे देश-दुनिया की नजर
सोमवार को सरकार और आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच वार्ता अहम है। सरकार और किसान संगठनों के साथ-साथ समूचे देश-दुनिया की नजर इस वार्ता पर टिकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सरकार-किसान बातचीत का सातवां दौर आज, किसी पक्ष के नरम पड़े बगैर नहीं निकलेगा रास्ता
इस बैठक में तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) आधारित खरीद की कानूनी गारंटी संबंधी किसान संगठनों की मांग पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजधानी में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली-एनसीआर में आज ऑरेंज अलर्ट
राजधानी में रविवार तड़के मेघगर्जन के साथ शुरू हुई बारिश रुक-रुककर शाम तक चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी में बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यहां पढ़ेंं पूरी खबर
विडंबनाः मुरादनगर के जिस श्मशान घाट में हुआ हादसा, उसी में आज 11 का होगा अंतिम संस्कार
जो लोग रविवार को मुरादनगर के बंबा श्मशान घाट में जयराम की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे, उनमें से 11 लोगों को नहीं पता था कि सोमवार को उनका भी अंतिम संस्कार इसी श्मशान घाट में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
