हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
मार्च तक आ सकता है कोरोना वायरस का टीका: सीरम इंस्टीट्यूट
देश में कोरोना महामारी के बीच विश्व में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने उम्मीद जताई है कि मार्च तक कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए दिल्ली में चौथा सीरो सर्वे शुरू, सभी जिलों से लिए जाएंगे सैंपल
राजधानी में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए सीरो सर्वे का चौथा चरण शनिवार से शुरू हो गया। 23 अक्तूबर तक चलने वाले इस सर्वे के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि इस समय कितने फीसदी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोना काल में शुरू हुई डिजिटल रामलीला, अमेरिका और कनाडा में भी देख रहे हैं लोग
डिजिटल रामलीला मंचन के इस कार्यक्रम में देश के सैकड़ों साधु संतों, 35 सांसदों और कनाडा, अमेरिका और यूरोप से जूम ऐप के माध्यम से जुड़े लोगों अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: गेल के तूफान से होगा मजबूत मुंबई का सामना, पंजाब के लिए हर हाल में जीत जरुरी
मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत से बेहद मजबूत नजर आ रहा है लेकिन आईपीएल में रविवार को होने वाले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि क्रिस गेल की वापसी से उसके इस प्रतिद्वंद्वी में नया उत्साह जगा है।
यहां पढ़ेें पूरी खबर