{"_id":"5f8b5da18ebc3e9bd3571738","slug":"digital-ramlila-started-in-corona-era-people-watching-in-us-and-canada-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में शुरू हुई डिजिटल रामलीला, अमेरिका और कनाडा में भी देख रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में शुरू हुई डिजिटल रामलीला, अमेरिका और कनाडा में भी देख रहे हैं लोग
Sun, 18 Oct 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल रामलीला...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमो मंत्र फाउंडेशन की ओर से डिजिटल रामलीला का मंचन किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार शाम को सांसद निवास स्थान कावेरी अपार्टमेंट में इसका शुभारंभ किया गया। डिजिटल रामलीला मंचन के इस कार्यक्रम में देश के सैकड़ों साधु संतों, 35 सांसदों और कनाडा, अमेरिका और यूरोप से जूम ऐप के माध्यम से जुड़े लोगों अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। 17 से 25 अक्टूबर तक रोजाना शाम 6 बजे नमो मंत्र फाउंडेशन के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर डिजिटल रामलीला को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सबसे पहले भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य आरती हुई जिसमें नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, नमो मंत्र फाउंडेशन के संस्थापक कथाकार सुशील महाराज और साध्वी प्रज्ञा भारती मुख्य रूप से शामिल थे। इसके बाद जय श्री राम के जयघोष के साथ डिजिटल रामलीला को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
पहले दिन लंकाधिपति रावण के राजतिलक से डिजिटल रामलीला की शुरुआत हुई। वहीं दूसरे प्रसंग में अयोध्या के राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से पुत्रेष्टि यज्ञ करते नजर आए। इस दौरान राजस्थान के कलाकारों की ओर से जबरदस्त अभिनय की प्रस्तुति हुई। डिजिटल रामलीला का साउंड और लाइट सिस्टम भी बेहतर है। बड़े पर्दे पर अच्छे साउंड सिस्टम के साथ इसे देखने पर बेहतर अनुभव की अनुभूति हो सकती है।
विज्ञापन
नमो मंत्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील महाराज ने कहा कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि 70 साल बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। लेकिन इसी साल राम मंदिर निर्माण का फैसला आया। संपूर्ण सनातन सभ्यता इस बात को लेकर खुश है। उन्होंने कहा कि वह 55 वर्षों से लगातार रामलीला के मंचन में शामिल रहे। पहली बार कोरोना महामारी के कारण इस साल रामलीला का भौतिक मंचन नहीं हो रहा है। लेकिन खुशी है कि इस बार नमो फाउंडेशन जोधपुर के 70 कलाकारों के सहयोग से डिजिटल रामलीला आयोजित कर रहा है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि टीवी पर बहुत रामायण देखी है। लेकिन पहली बार टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर नमो फाउंडेशन की तरफ से रोजाना 20 से 25 मिनट डिजिटल रामलीला दिखाई जा रही है। साध्वी प्रज्ञा भारती ने बताया कि नमो मंत्र फाउंडेशन द्वारा दिखाई जा रही डिजिटल रामलीला को कनाडा, अमेरिका और यूरोप से जुड़कर लाखों लोग देख रहे हैं।