फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: MI vs KXIP: Preview and predictions of match between Mumbai Indians and Kings Xi Punjab

IPL 2020: गेल के तूफान से होगा मजबूत मुंबई का सामना, पंजाब के लिए हर हाल में जीत जरुरी

Sun, 18 Oct 2020 05:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Oct 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs KXIP: Preview and predictions of match between Mumbai Indians and Kings Xi Punjab
मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : अमर उजाला

मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत से बेहद मजबूत नजर आ रहा है लेकिन आईपीएल में रविवार को होने वाले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि क्रिस गेल की वापसी से उसके इस प्रतिद्वंद्वी में नया उत्साह जगा है। मुंबई एक जीत से प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगा जबकि पंजाब एक और हार से दौड़ से बाहर हो सकता है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों कप्तान लोकेश राहुल (387 रन) और मयंक अग्रवाल (337 रन) के बावजूद पंजाब अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

विज्ञापन


मुंबई अपनी दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की चुनौती से आसानी से पार पा रहा है। पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (251 रन) और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डि कॉक (269 रन) अच्छी लय में है जबकि मध्यक्रम में सूर्य कुमार यादव (243 रन) और इशान किशन (186 रन) भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुमराह-बोल्ट की जोड़ी घातक 
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अभी आईपीएल की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने आठ मैचों में 12-12 विकेट लिए हैं। स्पिन विभाग में युवा राहुल चाहर ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है। ऐसे में गेल तथा बुमराह और बोल्ट के बीच द्वंद्व देखने लायक होगा। पंजाब के ओपनर कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल इन दोनों तेज गेंदबाजों का प्रभाव कम करके गेल के लिए अच्छा मंच तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिस की वापसी से पंजाब उत्साहित
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज गेल की वापसी से पंजाब का उत्साह बढ़ा है। गेल ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके 45 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल हैं। इससे पंजाब विराट कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने में सफल रहा था। पंजाब की परेशानी उसकी गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। उसकी टीम कई विकल्प आजमाने के बावजूद सही संतुलन भी स्थापित नहीं कर पाई है।

टीमें इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट।

किंग्स इलेवन पंजाब :
लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल,  निकोलस पूरण, सिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed