हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
15 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी आज कच्छ में करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के कच्छ जिले के धोर्दो में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने सोमवार को बताया, इन परियोजनाओं में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और स्वचालित दूध प्रसंस्करण और पैकिंग प्लांट शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कृषि कानूनों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाएगी भाजपा
केन्द्र द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए भाजपा मध्यप्रदेश में मंगलवार से संभागीय स्तर पर दो दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रही है और उसके बाद जिले, मंडल एवं गांव-गांव में चौपाल लगाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रदर्शनकारी किसानों के परिवारों की 2 हजार महिलाएं भी आंदोलन में होंगी शामिल
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान परिवारों की दो हजार से अधिक महिलाएं आंदोलन में जल्द शामिल होंगी। इसके लिए अलग टेंट, लंगर, स्नानागार, अस्थायी शौचालयों सहित निर्माणाधीन या खाली मकान भी तलाश लिए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड: आज से खुलेंगे कॉलेज
उत्तराखंड में मंगलवार से उच्च शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। राजधानी देहरादून के प्रमुख कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी पीजी कॉलेज में सैनिटाइजेशन समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...