हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
बिहार चुनाव: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बोधगया से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली करेंगे। गांधी मैदान पर होने वाली रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी।पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को बताया, यह पार्टी के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि कोरोना काल में भी हम मतदाताओं से संपर्क बनाने में कामयाब रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी आज स्वामित्व योजना के प्रॉपर्टी कार्ड का करेंगे डिजिटल वितरण, दर्ज होगा आवासीय संपत्ति का ब्योरा
खतौनी की तर्ज पर राजस्व गांवों की आबादी वाली जमीनों की घरौनी तैयार की गई है। स्वामित्व योजना के तहत बनने वाली घरौनी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों को सौंपेंगे। इस घरौनी (ग्रामीण आवासीय अभिलेख) में आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: स्टोक्स की वापसी से मिलेगी RR को ताकत, SRH के खिलाफ मैच में रॉयल्स को जीत की तलाश
लगातार चार हार से परेशान राजस्थान रॉयल्स को अपने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी खल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में उनकी वापसी से टीम को जीत की राह मिलने की उम्मीद है। रॉयल्स ने दो जीत के बाद लगातार चार मैचों में पराजय का सामना किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रदूषण पर वार के लिए एक्शन में दिल्ली सरकार, ग्रैप टीमें तैयार, पराली पर वायो डी-कंपोजर छिड़काव आज से
सर्दी शुरू होते ही बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने कवायद तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की समीक्षा बैठक और जारी निर्देश को लेकर दिल्ली सरकार, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीडीए समेत अन्य सरकारी एजेंसियां अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर