बिहार ने खुद को संवारने की तैयारी कर ली है। रविवार को दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से पूरे राज्य ने लड़ने का संकल्प लिया। क्या बच्चा-क्या बूढ़ा हर कोई अपने आपको इस जंग में शामिल किए हुए था।
कुरीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ बिहार, बनाई विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
इस मानव श्रृंखला का आगाज ही शानदार तरीके से हुआ। यहां बिहार का ही नहीं, देश का पहला महिला बैंड आकर्षण का केंद्र बना। यह बैंड (सरगम बैंड) अपने प्रदर्शन के माध्यम से बाल विवाह व दहेज के खिलाफ अलख जगाता रहा।
कुरीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ बिहार, बनाई विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
राज्यभर के लोगों ने 12 से 12.30 बजे तक आधे घंटे कतार में एक-दूसरे का हाथ थामकर बिहार सरकार के इस सामाजिक अभियान को अपना समर्थन दिया।
कुरीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ बिहार, बनाई विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
मानव श्रृंखला का मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान रहेगा। सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी तथा अन्य मंत्री यहां शामिल हुए।
कुरीतियों के खिलाफ खड़ा हुआ बिहार, बनाई विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
लोगों में इन कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का जज्बा इतना मजबूत था कि बिहार का हर चौथा व्यक्ति इस श्रृंखला का हिस्सा बना।