केरल के वायनाड जिले में प्राकृतिक आपदा ने ऐसा कहर बरपाया कि पल भर में कई लोग मौत के मुंह में समा गए। मलबे के बीच से 123 लोगों के शव बरामद कर दिए हैं और अभी मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। अलग अलग अस्पतालों में मौत का मंजर साफ नजर आता है। चारों तरफ चीख-पुकार मची है और लोग मृतकों के बीच अपने प्रियजनों को तलाश रहे हैं। जिन लोगों को अपने परिचितों के शव मिले, वे सदमे में आ गए और जो अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आतीं हैं।
Wayanad Landslide: 'हमारे बच्चे लापता हैं', मलबे के बीच अपनों की तलाश, दर-दर भटकते परिजनों के नहीं थम रहे आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:52 PM IST
सार
चारों तरफ चीख-पुकार मची है और लोग मृतकों के बीच अपने प्रियजनों को तलाश रहे हैं। जिन लोगों को अपने परिचितों के शव मिले, वे सदमे में आ गए और जो अपनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आतीं हैं।
विज्ञापन
‘मुझे नहीं पता क्या करना है, परिजनों को कहां ढूंढना है?’
‘हमारा घर ढह गया, हमारी मदद कीजिए’
विज्ञापन
विज्ञापन