फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur-Mumbai Duronto Express pelted with stones in Wardha; windowpanes cracked; major accident averted

भारतीय रेलवे: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर वर्धा जिले में पथराव, चटके खिड़कियों के कांच; टला बड़ा हादसा

Sat, 26 Sep 2026 03:47 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Sat, 26 Sep 2026 03:47 PM IST
सार

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी स्टेशन के पास शुक्रवार रात पथराव हुआ। पत्थरों से ए-1, बी-2 और बी-5 कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए, लेकिन कोई यात्री घायल नहीं हुआ। आरपीएफ-जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया, मगर आरोपी का सुराग नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Nagpur-Mumbai Duronto Express pelted with stones in Wardha; windowpanes cracked; major accident averted
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नागपुर से मुंबई आ रही दुरंतो एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात अचानक पथराव की घटना सामने आई। यह घटना नागपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर बोरखेड़ी स्टेशन के पास हुई। गनीमत रही कि पथराव में किसी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बाहर से फेंके गए पत्थरों से ट्रेन के ए-1, बी-2 और बी-5 कोच की खिड़कियों के कांच चटक गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन: सीएम शिवकुमार बोले- ज्ञानेश कुमार की हो गिरफ्तारी; सिद्धारमैया ने की ये मांग
विज्ञापन


घटना रात 8:27 बजे की है। ट्रेन संख्या 12290 बोरखेड़ी स्टेशन को पार कर रही थी, तभी अचानक बाहर से खिड़कियों पर पत्थर या कोई भारी वस्तु आकर टकराई। तेज आवाज सुनकर कोच में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने बताया कि हमला बाहर से किया गया था। पत्थर किस जगह से और किसने फेंके, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे को रात करीब 8:46 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा बलों ने बोरखेड़ी और सिंधी सेक्शन के बीच किलोमीटर 803 से किलोमीटर 796 तक तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा आसपास के बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों में भी पूछताछ की गई। लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: एनपीएस कर्मियों के लिए गारंटीड पेंशन, न्यूनतम वेतन/फिटमेंट फैक्टर के साथ ओपीएस पर क्या मांग?

रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार तड़के 2:55 बजे रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया। रेलवे के मुताबिक आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में जांच जारी है। संवेदनशील हिस्सों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि चलती ट्रेन पर पथराव रेलवे कानून की धारा 153 और 154 के तहत अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed