फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: पल्लेकली वन-डे बना यादगार, शानदार प्रदर्शन कर 'मैच के हीरो' बने ये 5 खिलाड़ी

Fri, 25 Aug 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 25 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
five hero of the pallekele odi played between india and sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच गुरुवार को पल्लेकली स्टेडियम में खेला गया दूसरा वन-डे रोमांच की हदें पार गया। भारत के श्रीलंका दौरे पर पहली बार मेजबान टीम कड़ी टक्कर देने वाली प्रतिद्वंद्वी लगी। श्रीलंका की टीम एक समय मैच पर पकड़ बनाती हुई नजर आई, लेकिन टीम इंडिया ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार की दमदार पारियों की मदद से तीन विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया ने इसी के साथ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच रविवार को पल्लेकली में ही खेला जाएगा। बहरहाल, हम आपको बताने जा रहे हैं कि मैच में वो कौनसे पांच हीरो रहे, जिन्होंने मुकाबले को यादगार बना दिया।

five hero of the pallekele odi played between india and sri lanka
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI

महेंद्र सिंह धोनी- वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर का तमगा अपने पास रखने वाले धोनी ने एक बार फिर साबित किया कि टीम को खराब परिस्थिति से उबारकर जीत दिलाने में उनका कोई सानी नहीं है। धोनी ने 68 गेंदों में सिर्फ 1 चौके की मदद से नाबाद 45 रन की मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ 100* की साझेदारी करके टीम इंडिया को हारी हुई बाजी जीता दी। धोनी ने अपने अनुभव का फायदा टीम को पहुंचाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

five hero of the pallekele odi played between india and sri lanka
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : twitter

भुवनेश्वर कुमार- गेंदबाजी में फीके साबित होने की भरपाई भुवनेश्वर कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करके की। उन्होंने टीम को लाजवाब जीत दिलाई और टीम में अपनी उपयोगिता को बेहतर तरीके से साबित किया। भुवी तब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए जब टीम इंडिया 131 रन पर 7 विकेट खोकर संकट में फंसी हुई थी। इस समय श्रीलंका की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन भुवी अंगद की तरह क्रीज पर जम गए और 80 गेंदों में 4 चौको व एक छक्के की मदद से अपने वन-डे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
five hero of the pallekele odi played between india and sri lanka
अकिला धनंजय

अकिला धनंजय- इस रहस्यमयी गेंदबाज की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। धनंजय ने 2008 एशिया कप में अजंथा मेंडिस के प्रदर्शन को गुरुवार को दोहराया और धड़ाधड़ 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। धनंजय की गूगली का जवाब भारतीय बल्लेबाज नहीं खोज सके। दिग्गज विराट कोहली, केएल राहुल, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने उनके सामने घुटने टेक दिए।  इस मैच को श्रीलंकाई फैंस अकिला के कारण जरुर याद रखेंगे। धनंजय ने 10 ओवर में 54 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।

विज्ञापन
five hero of the pallekele odi played between india and sri lanka
मिलिंडा सिरिवर्दना - फोटो : espn

मिलिंडा सिरिवर्दना- श्रीलंका अगर दूसरे वन-डे में सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच सकी तो उसका श्रेय मिलिंडा सिरिवर्दना को जाता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 58 गेंदों में 100 के स्ट्राइक रेट से 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके जबकि एक छक्का भी जड़ा। मिलिंडा ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए शिखर धवन (49) को पवेलियन भेजा। मिलिंडा के इस प्रदर्शन से श्रीलंका को जरुर विश्वास मिला होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed