फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन में प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग खेली होली

Sun, 20 Mar 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 20 Mar 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration begins in Vrindaban
प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग खेली होली
रंगभरनी एकादशी पर धर्मनगरी में होली का उल्लास छा गया। अपराह्न राधावल्लभ घेरा से बग्गी में सवार होकर भगवान प्रिया-प्रियतम के प्रतीकात्मक स्वरूपों ने भक्तों के साथ गुलाल से होली खेली।

विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई सवारी

Holi celebration begins in Vrindaban
सवारी

प्रिया-प्रियतम गुलाल उड़ा रहे थे और सवारी के आगे आगे श्रद्धालु रसिक महानुभाव होली के रसिया गाते, ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। सवारी ठाकुर राधावल्लभ मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।

इस सवारी की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है

Holi celebration begins in Vrindaban
वृंदावन में प्रिया-प्रियतम

राधाबल्लभ घेरा से निकलने वाली इस पारंपरिक सवारी के साथ ही नगर में होली की शुरुआत हो गई। राधावल्लभीय वैष्णव महासभा के पदाधिकारी यादवेंद्र वल्लभ गोस्वामी और योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष निकलने वाली इस सवारी की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ होली खेलते थे

Holi celebration begins in Vrindaban
मं‌द‌िर मेें खेला गया रंग
सांझ ढलते ही वृंदावन की कुंज गलियों में भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ होली खेलते थे। उसी के प्रतीकात्मक रूप में यह सवारी निकाली जाती है। 
विज्ञापन

राधाबल्लभ लाल का ब्याहुला उत्सव मना

Holi celebration begins in Vrindaban
रंग खेलते भक्‍त

राधावल्लभ मंदिर में शाम को राधाबल्लभ लाल का ब्याहुला उत्सव मनाया गया। इसी के साथ नगर के बांकेबिहारी, राधाबल्लभ, राधारमण, भट्ट जी, यशोदानंदन, राधादामोदर और श्याम सुंदर आदि मंदिरों में होली का शुभारंभ हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed