हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
4 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, बन जाएंगे राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। शपथ लेने के बाद वे राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
धर्मांतरण मामला: ईडी ने खंगाला घर का कोना-कोना, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल, बेटे को भी पूछताछ के लिए ले गई साथ
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी मौलाना मोहम्मद उमर गौतम के घर शनिवार हुई ईडी की छापेमारी से स्थानीय लोग काफी खफा दिखे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि मुसलमानों को बदनाम करने की नियत पूरा ड्रामा किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अभियान : यूपी में आज बनेगा नया रिकॉर्ड, वन महोत्सव के तहत 25 करोड़ पौधे लगाने का दावा
वन महोत्सव के तहत आज योगी सरकार पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल झांसी में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधरोपण करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर का मौसम: आज भी बारिश की संभावना, मानसून अब भी कुछ दिन दूर
मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल लगातार दूसरे दिन भी गर्मी से राहत मिली और आज भी बारिश की संभावनाएं हैं। हालांकि मानसून अब भी चार-पांच दिन दूर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...