हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
30 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
संसद का मानसून सत्र: लोकसभा में कोरोना महामारी पर आज होगी चर्चा
कोरोना महामारी पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा होगी। संशोधित कार्यसूची के अनुसार शुक्रवार को एनके प्रेमचंद्रन और विनायक राउत देश में कोविड-19 के हालात का मुद्दा उठाएंगे। राज्यसभा में मानसून सत्र की शुरुआत में ही इस पर चर्चा हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Olympics: निशानेबाजी में मनु-सरनोबत से उम्मीद, तीरंदाजी में दीपिका पर रहेंगी निगाहें
टोक्यो ओलंपिक का आज आठवां दिन हैं। भारत के कई एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में दीपिका कुमारी, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर और राही सरनोबत, बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन अपना दमखम दिखाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना वायरस: केरल में तीसरी लहर की आशंका, केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम
देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के अब संकेत मिलने लगे हैं। केरल में संक्रमण के लगातार सामने आ रहे मामलों में तेजी से उछाल आया है जिसके चलते केंद्र ने तत्काल उच्च स्तरीय टीम को रवाना किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नीट में आरक्षण का मामला : यूपी चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचा सकता है मोदी का फैसला
मोदी सरकार का मेडिकल पाठ्यक्रमों के दाखिले में पिछड़ों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ों अर्थात गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला यूपी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को लाभ पहुंचा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...